✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar Politics: चुनावी माहौल बनाने में जुटी पार्टियां, प्रधानमंत्री दौरा कर लौटे नहीं कि आ रहे राहुल गांधी

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:25:27 AM

धनबाद(DHANBAD): बिहार में चुनाव की  तिथि की घोषणा  भले ही नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दल माहौल बनाने की पूरी कोशिश करने में लगे है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी बिहार के दौरे से लौटे हैं कि अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार पहुंच रहे है.  6 जून को नालंदा में राहुल गांधी का कार्यक्रम होगा.  पिछड़ा सम्मेलन में वह हिस्सा लेंगे.  राहुल गांधी का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले होने वाला था.  लेकिन सूत्र बताते हैं की जगह नहीं मिलने की वजह से कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया.  इससे पहले राहुल गांधी इसी   महीने में बिहार के दरभंगा  में आए थे.  प्रशासन के प्रतिबन्ध  के बावजूद अंबेडकर छात्रावास में जाकर छात्रों को संबोधित किया था.  इस बात को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी  भी दर्ज की गई थी.  

राहुल गांधी का इस साल का पांचवा बिहार दौरा होगा 

राहुल गांधी जनवरी, फरवरी और अप्रैल में भी बिहार आए थे.  शाहाबाद की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर दलित और पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया था.  माना जा रहा है कि राहुल गांधी नालंदा में अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे.  कांग्रेस की ओर से जोर-शोर  से तैयारी की जा रही है.  राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा ने हमला तेज कर दिया है.  भाजपा नेता कह रहे हैं कि वह मोदी जी की नकल कर रहे है.  राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा.  लेकिन राहुल गांधी के दौरे पर राजनीति तेज हो गई है.  जदयू के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि वह पहली बार बिहार नहीं आ रहे है.  पहले भी आए थे , तो क्या परिणाम निकला.  इस बार भी कोई लाभ नहीं होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपने दो दिवसीय दौरे में राजद  और कांग्रेस पर खूब निशाना साधा. 

प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए लालू प्रसाद को भी लिया था निशाने पर 

 बिना नाम लिए उन्होंने लालू प्रसाद यादव की खूब आलोचना की.  यहां तक  कह दिया कि जिनके ऊपर बिहार को आधुनिक ट्रेन देने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने रेलवे में भर्ती के नाम पर गरीबों की जमीन लूट ली.  प्रधानमंत्री ने जंगल राज का याद  दिलाते हुए बिहार के लोगों को उनसे सावधान रहने की बात कही.  इधर प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे को महागठबंधन ने फ्लॉप  बताया है. प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर सवाल भी उठाया गया है.  महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार के लोगों को रोजी रोजगार देने के बारे में कुछ नहीं कहा.  राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 65% आरक्षण व्यवस्था को शामिल करने की बात नहीं की.  बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और  विशेष पैकेज देने की भी बात नहीं की. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:BiharPoliticsPMRahul GandhiBihar politicsPolitical news biharRahul Gandhi bihar visit

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.