✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar Politics:अभी नहीं छोड़ेंगे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी, क्यों एक पद से 30 मार्च तक देना होगा इस्तीफा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 6:23:42 PM

TNP DESK- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी कब तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं? कब उन्हें विधान परिषद की सदस्यता  छोड़नी  होगी।  इस तरह की चर्चाएं खूब चल रही है.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे कि बिहार में ही रहेंगे, अंतिम समय पर क्या निर्णय लेंगे, इन सबको लेकर भी चर्चाएं तेज है.  वैसे बताया जाता है कि नीतीश कुमार सितंबर 2026 तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते है.  लेकिन राज्यसभा सांसद बनने के लिए 30 मार्च तक एमएलसी पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। 

 बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने शुक्रवार को पटना में कहा कि संवैधानिक नियम के अनुसार कोई व्यक्ति बगैर किसी सदन का सदस्य रहे 6 महीने तक मुख्यमंत्री रह सकता है.  इस समय सीमा के अंदर उसे विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना होगा।  स्पीकर ने कहा कि किसी सदन का सदस्य यदि दूसरे सदन का सदस्य निर्वाचित हो जाता है, तो उसे नियम के मुताबिक 14 दिनों  के भीतर किसी एक सदन की सदस्यता से इस्तीफा देना होता है.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए है. 

 उन्हें 30 मार्च तक इस्तीफा देना होगा।  नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं, जबकि नितिन नवीन पटना की बांकीपुर सीट से भाजपा के विधायक है.  दोनों ने ही 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में विजई घोषित किए गए है.  माना जा रहा है कि राज्यसभा जाने का  फैसला कर चुके नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री का पद भी छोड़ देंगे।  हालांकि मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे, यह बात अभी तय नहीं है.  30 मार्च तक एमएलसी पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद भी वह मुख्यमंत्री बने रह सकते है.  उनके पास 6 महीने का समय होगा। 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadBiharNitish KumaeEstifaCm Nitish kumarBihar politicsPolitical news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.