✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार की सियासत तेज, आज तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायकों की अहम बैठक

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:35:55 AM

पटना(PATNA): 12 फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होनेवाला है. ऐसे मे इससे पहले बिहार की सियासत  गरमाई हुई है. जब से सीएम नीतीश ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थामा है तब से सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं 12 फरवरी को नए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है. वहीं फ्लोर टेस्ट के पहले बिहार में बड़ा खेला होने की आशंका जताई जा रही है. इसी कड़ी में आज तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर राजद विधायकों की बड़ी बैठक बुलाई है. 

3:30 बजे होगी अहम बैठक 

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 3:30 बजे पांच देश रत्न मार्ग में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायकों की बड़ी बैठक होगी. बैठक में लालू यादव भी मौजूद रहेंगे. वहीं तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर भोज की भी तैयारी की है. आज राजद विधायकों के साथ तेजस्वी यादव बड़ी बैठक के साथ साथ भोज भी करने वाले हैं. बिहार की सरकार बदलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि अभी खेला होना बाकी है. ऐसे में दिखा जाए तो नए सरकार के फ्लोर टेस्ट के दो दिन पहले राजद विधायकों की बड़ी बैठक एक बड़े खेला के ओर इशारा कर रही है. 

Tags:bihar newspatna newsbihar political newsbihar politicsnitish kumartejaswi yadavlalu yadavRJDmeeting of RJD MLA

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.