✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar Police Bharti 2025: बिहार में पुलिस कांस्टेबल के 19 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:50:07 AM

TNP DESK- बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल बिहार में पुलिस कांस्टेबल के 19000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 18 मार्च तक थी अब इसे बढ़ा कर 25 अप्रैल तक कर दिया गया है. ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था उनके पास बढ़िया मौका है.  इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

केटेगरी वाइज वैकेंसी

आपको बता दे कि पुलिस कांस्टेबल के लिए केटेगरी वाइज वैकेंसी निकाली गई  जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 7935 पद है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1983 पद, अनुसूचित जाति के लिए 3174 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 199 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 3571 पद, वही पिछड़ा वर्ग के लिए 2381 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 595 पद शामिल है.

शैक्षणिक योग्यता 

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है.

आयु सीमा 

आपको बता दे कि आरक्षित वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए. इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए आयु सीमा 27 वर्ष और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है.

आवेदन शुल्क 

आवेदन करने के लिए बिहार मूल के अत्यंत पिछला पिछला आर्थिक रूप से कमजोर अनारक्षित वर्ग और बिहार राज्य से बाहर के उम्मीदवारों को 675 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि बिहार के एसटी एससी महिला और थर्ड जेंडर कैंडिडेट को मात्र 180 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा.

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा फिजिकल टेस्ट और मेरिट के आधार पर होगा. 

सैलरी 

लेवल-3 के तहत 21,700 - 69,100 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन 

सबसे ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं

अब Apply Online लिंक क्लिक करें

इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें

फिर सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें 

अब फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रखें

Tags:Bihar Police Bharti 2025:Bihar police constable recruitmentBihar police constable bhartiBihar policeBihar police jobJob in biharGovernment jobJob recruitmentJob vacancyJob opportunityJobs

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.