✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar:पिनू डॉन और उसकी पत्नी के स्कूल बैंड बाजा के साथ पहुंची पुलिस, दीवारों पर चिपका दिया इश्तहार, पढ़ें मामले पर एसडीपीओ ने क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:44:59 AM

बेतिया(BETTIAH):बेतिया के चर्चित अपहरणकांड पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिनु डॉन और उसकी फरार पत्नी के स्कूल पर इश्तीहार चिपका दिया गया है. पुलिस बैंड बाजे के  साथ इश्तहार चिपकाने पहुंची थी. इस दौरान सदर एसडीपीओ विवेक दीप समेत नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौजूद रही.वहीं बैंड बाजे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों की मौजूदगी में इश्तहार चिपकाया गया.

पिनू डॉन और उसकी पत्नी के घर बैंड बाजा के साथ पहुंची पुलिस

बिहार सरकार की मंत्री के भाई पिनु की दादागिरी पर बेतिया पुलिस ने लगाम लगा दिया है. पुलिस ने आज बैंड बाजे के साथ फरार पिनु और उसकी पत्नी के घर, स्कूल और होटल पर इश्तहार चिपका दिया है. पुलिस पहले इश्तहार लेकर बैंड बाजे के साथ फरार पिनु के घर पहुंची और वहां पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में इश्तहार चिपकाया. फिर वहां से फरार पिनु की पत्नी के स्कूल जीडी गोयंका पहुंची और वहां पर भी बैंड बाजे के साथ इश्तहार चिपकाए गया. फिर पुलिस पिनु के होटल पुष्पांजलि पहुंची. जहां पर शिवपूजन महतो को अपहरण कर लाया गया था और वहां पर शिवपूजन महतो से स्टांप पर साइन करवाया गया था. पुलिस बैंड बाजा लेकर उसे होटल में पहुंची और वहां पर भी इश्तहार चिपका.

दो दिनों से पुलिस पिनू का इंतजार कर रही है

आपको बता दें कि पिनु के ऊपर अपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसमे एक शिवपूजन महतो को हथियार के बल पर अपहरण कर जबरन जमीन लिखवाने का मामला है. उसके बाद से ही पीनू फरार चल रहा है. पीनू तीन दिन पहले बेतिया न्यायालय में सरेंडर करने आया था, लेकिन कोर्ट में देरी से पहुंचने के बाद कोर्ट ने कस्टडी लेने से इनकार कर दिया. उसके बाद पुलिस को चकमा देकर पीनू कोर्ट से फरार हो गया. दो दिनों से पुलिस कोर्ट में पीनू का इंतजार कर रही हैं कि कहीं फिर से वह सरेंडर करने आएगा लेकिन पिनु कोर्ट नहीं पहुंचा. जिसके बाद पुलिस ने भी ठान लिया था कि पिनु को किसी भी हालत में कोर्ट में सरेंडर नहीं करने दिया जाएगा और उसे गिरफ्तार किया जाएगा. आज पुलिस ने फरार पिनु और उसकी पत्नी के सभी ठिकानों पर इश्तहार चिपका दिया है.

Tags:bettaih kidnepping casepinu kidnepping casepinu doncrime news biharbiharbihar newsbihar news todaybettiahbettiah newsbettiah news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.