✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: ‘गंगा मईया हमको बुला रही है’ फेसबुक लाइव पर कहते हुए युवक ने लगा दी छलांग, पिता, भाई और प्रेमिका को बताया दोषी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:10:30 PM

पटना(PATNA): राजधानी पटना में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर मौत को गले लगा लिया. अपने पिता, भाई और अपनी प्रेमिका को दोषी ठहराते हुए उसने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया. यह घटना बुधवार की है. दरअसल, पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट पर एक 28 वर्षीय युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर अपना दर्द बयां करते हुए गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम अमित कुमार यादव बताया जा रहा है. युवक का फेसबुक (facebook) वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस SDRF की टीम की मदद से शव की तलाश कर रही है. लेकिन SDRF को सफलता नहीं मिली. हालांकि, आज भी SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चलाएगी.

संपति विवाद में युवक के पिता और भाई ने उसके साथ की थी मारपीट  

बता दें कि, अपने फेसबुक लाइव पर युवक यह कह रहा है कि, ‘एक नंबर सीन है गाइज. गंगा मईया हमको बुला रही है आओ तुम. इसलिए जा रहे हैं गाइज. आप लोग खुश रहिए. मेरे जाने के बाद मेरा भाई भी खुश रहेगा. हमरा जइसन वन पीस पैदा लिए हैं.’ इसके साथ साथ युवक ने यह भी बताया कि उसके पिता और भाई ने उसके साथ संपति विवाद में मारपीट की है. इसके बाद अपने पिता और भाई के साथ उसने अपनी प्रेमिका को भी दोषी बताते हुए आत्महत्या कर ली.  

थानाध्यक्ष और युवक के पिता आत्महत्या को बताया हादसा

वहीं, मालसलामी थाना के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और युवक के पिता बैजू प्रसाद यादव द्वारा आत्महत्या की घटना को हादसा बताया जा रहा है. उनका कहना है कि युवक गंगा नदी के बीच में स्थित पेड़ पर चढ़कर फ़ोटो व वीडियो बना रहा था. ऐसे में पेड़ पर से युवक का पैर फिसल गया और वो गंगा नदी में गिरकर डूब गया. लेकिन युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है. ऐसे में अब देखना होगा कि पटना पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.

Tags:बिहारबिहार न्यूजराजधानी पटनागंगा नदीफेसबुकआत्महत्यापिरदमरिया घाटफेसबुक लाइवSDRFमालसलामी थानामालसलामी थाना थानाध्यक्षसंपत्ति विवादBiharBihar NewsCapital PatnaGanga RiverFacebookSuicidePirdamaria GhatFacebook LiveSDRFMalsalami Police StationMalsalami Police Station HeadProperty Dispute

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.