✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: ‘क्या पैसा सिर्फ गुजरात के लड़कों के पास रहेगा...’ जन सुराज पार्टी की फंडिंग को लेकर प्रशांत किशोर ने जदयू पर किया पलटवार

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:24:22 AM

पटना(PATNA): हाल ही में जदयू द्वारा जन सुराज की फंडिंग को लेकर सवाल उठे गए थे कि आखिर पार्टी को फंडिंग कहां से हो रही है और कहां से पैसे आ रहे हैं. जिसे लेकर अब बुधवार को खुद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जदयू को जवाब दिया है. प्रशांत किशोर ने जवाब देते हुए कहा कि, मुझ पर मां सरस्वती की कृपा है. मैंने कभी भी ठेकेदारी नहीं की और न ही कोई नौकरी. मैं कभी विधायक या सांसद भी नहीं बना. मेरे पास जो भी है सब मां सरस्वती की कृपा से है और इस लड़के के बुद्धि से है.

इस दौरान प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए कहा कि, ‘क्या सिर्फ गुजरात के लड़कों के पास ही पैसा रहेगा. अब ये नहीं चलेगा. बिहार के लड़के मजदूरी करने के लिए सिर्फ पैदा नहीं हुए हैं. बिहार के युवाओं का वोट, उनकी ताकत, आवाज और पैसा गुजरात के लड़कों के पास अब ऐसा नहीं होगा. बिहार के इस बेटे के पास जो भी है सब मां सरस्वती की कृपा से है और यह सब जानते हैं कि जिनपर मां सरस्वती की कृपा होती है मां लक्ष्मी वहां अवश्य होती है. मैंने आज तक जो भी कमाया है सब अपनी बुद्धि से कमाया है.’

आगे पीके ने कहा कि घबराइए नहीं 10 महीने संघर्ष के लिए तैयार रहिए और सारे देश का अगर नीडल हमने बिहार के तरफ नहीं घुमा दिया तो फिर आप कहिएगा.

बता दें कि, कुछ दिनों पहले जदयू नेता नीरज कुमार ने जन सुराज पार्टी की फंडिंग को लेकर सवाल उठाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि, जन सुराज पार्टी को चैरिटेबल ट्रस्ट जॉय ऑफ लिविंग ग्लोबल फाउंडेशन से फंडिंग मिल रही है.

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंगबिहार पॉलिटिक्सजन सुराज पार्टीप्रशांत किशोरजदयूसीएम नीतीश कुमारप्रशांत किशोर ने किया जदयू पर पलटवारजन सूरज पार्टी की फंडिंग पर जदयू ने उठाए सवालपॉलिटिक्सपटनापटना न्यूजBiharBihar NewsBihar TrendingBihar PoliticsJan Suraj PartyPrashant KishoreJDUCM Nitish KumarPrashant Kishore hit back at JDUJDU raised questions on the funding of Jan Suraj PartyPoliticsPatnaPatna News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.