✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में रेलवे अंडरपास को लेकर ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार 

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:08:39 AM

कैमूर(KAIMUR): कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के दौरान 13 नवंबर को वोटिंग को लेकर दुर्गावती प्रखंड के खड्सरा गांव के लोगों ने बूथ संख्या 57 और 58 पर वोट का बहिष्कार कर दिया है. खडसरा गांव के निवासी दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि अंडर पास या ओवर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का नारा दे दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई लोकसभा और विधानसभा में हम लोग वोट देते आए हैं.  लेकिन हमारी मांग किसी भी जनप्रतिनिधि को सुनाई नहीं दे रही है. पांच रेलवे लाइन क्रॉस कर हमें मतदान करने के लिए जाना है. चाहे यह कोई निजी काम से बाजार जाना हो या बच्चों की पढ़ाई को लेकर ही रेलवे लाइन क्रॉस कर ही जाना पड़ता है. 

ग्रामीणों ने बताया कि कई छात्र और ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं और कई अपनी जान गवां चुके हैं. लेकिन इसको लेकर कोई चिंतित नहीं है. इसीलिए हम लोग आज वोट का बहिष्कार कर रहे हैं. वहीं, बूथ संख्या 57 के पीठासीन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह से अभी तक कोई भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नहीं आया है. रेलवे अंडरपास को लेकर ग्रामीण वोट का बहिष्कार कर रहे हैं. 

रिपोर्ट: ऋषिनाथ

Tags:बिहारबिहार न्यूज़कैमूररामगढ़रामगढ़ विधानसभा उपचुनाववोट बहिष्कारकैमूर न्यूजBiharBihar NewsKaimurRamgarhRamgarh Assembly by-electionvote boycottKaimur News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.