✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 युवतियों सहित तीन पुरुष व मकान मालिक को किया गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:08:36 PM

सुपौल(SUPAUL): बिहार के सुपौल जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. जहां पुलिस ने सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज एक मकान से आठ लड़कियों के साथ तीन पुरुष को भी गिरफ्तार किया है. वहीं इसके साथ ही मकान मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई 

आपको बताएं कि त्रिवेणीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नं 21 स्थित एक घर में छापेमारी कर आठ युवतियों को पकड़ा है, इस दौरान मकान मालिक प्रकाश यादव सहित तीन ग्राहक को भी गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है. साथ ही मौके से 11 हजार 460 रुपए सहित कई मोबाइल भी बरामद की गई है.

पढें मामले पर एसडीपीओ ने क्या जानकारी दी 

मामले को लेकर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि त्रिवेणीगंज वार्ड न 21 स्थित प्रकाश यादव के मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है.जिसके बाद टीम का गठन कर वहां छापेमारी की गई और मौके से 8 युवतियों को यवतियों को बरामद किया गया.बताया गया कि बरामद युवतियां मधेपुरा पूर्णियां और सुपौल जिले की है. जिससे पूछताछ की जा रही है.मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Tags:Crime newsCrime in biharSex racketSex racket news biharSex racket news supaulSupaul crime newsSex racket revealedBiharBihar newsBihar news todaySupaulSupaul newsSupaul news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.