✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: बाढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधी रात ध्वस्त की देशी शराब की कई भट्ठियां, सैकड़ों लीटर शराब किए नष्ट

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:56:42 PM

बाढ़(BARH): बिहार में शराबबंदी के बावजूद राज्य में अवैध तरीके से शराब बनाए जा रहे हैं और उसकी बिक्री की जा रही है. ऐसे में शराबबंदी को लेकर पुलिस द्वारा समकालीन अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत राज्य में बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत शनिवार की देर रात भी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी शराब की कई भट्ठीयां ध्वस्त कर सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित शराब क़ो नष्ट कर दिया है. उक्त कार्रवाई बाढ़ अनुमंडल के मोकामा के दियारा क्षेत्र में की गई है. यह कार्रवाई हाथीदह थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार और उनकी टीम द्वारा की गई है. इस छापेमारी में शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण और कई सामान भी जब्त किये गये हैं.

इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर समकालीन अभियान के दौरान औटा के संगत गंगा घाट के सामने दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब बनाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई. जिसके बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई क़ो अंजाम दिया.  मौके पर मौजूद शराब बनाते हाथिदह थाना क्षेत्र के राम टोला निवासी अशोक चौधरी क़ो गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.

हालांकि, सभी की पहचान हो गई है. जिनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार होली के मद्देनज़र बड़े पैमाने पर शराब बनाकर माफिया बेचने की तैयारी में थे. बता दें कि दियारा अवैध शराब निर्माण के लिये माफियाओं की पहली पसंद बन चुकी है.  आबादी से दूर और सुनसान रहने के कारण यहां आधी रात भट्ठी सुलगाई जा रही थी.

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार अपडेटबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार पुलिस शराबबंदीअवैध शराबदेशी शराबबाढ़ अनुमंडलसमकालीन अभियानBiharBihar NewsBihar UpdateBihar Trending NewsBihar Police Liquor BanIllegal LiquorCountry LiquorFlood SubdivisionContemporary Campaign

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.