✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: ट्रैक्टर से टकराई जमुई विधायक की गाड़ी, बाल-बाल बची श्रेयसी सिंह, 2 बॉडीगार्ड घायल 

BY - Shivani CE

Published at: 13 Mar 2025 05:55 PM (IST)

Bihar News: ट्रैक्टर से टकराई जमुई विधायक की गाड़ी, बाल-बाल बची श्रेयसी सिंह, 2 बॉडीगार्ड घायल 

नालंदा(NALANDA): बिहार के नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में जमुई विधायक की गाड़ी और एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, भाजपा की जमुई विधायक श्रेयसी सिंह बाल-बाल बच गईं. लेकिन विधायक के दो अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि विधायक श्रेयशी सिंह पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र जमुई की ओर जा रही थीं. इस दौरान जहाना गांव के समीप यह हादसा हो गया.

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और बिंद थाने को सूचित किया गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अंगरक्षकों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया. घायल अंगरक्षकों की पहचान गोलू कुमार सिंह और रेपन कुमार के रूप में हुई है.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक श्रेयसी सिंह स्वयं घायल अंगरक्षकों की स्थिति को लेकर चिकित्सकों से लगातार परामर्श करती रहीं. वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने दोनों अंगरक्षकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से जमुई भेजा गया. 

वहीं, इस संबंध में बिंद थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया जाएगा. दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया.

Tags:बिहारबिहार न्यूज़बिहार अपडेटबिहार ट्रेंडिंगनालंदाबिहटा-सरमेरा मुख्य मार्गसड़क हादसाजमुई विधायक श्रेयसी सिंहभाजपापटनास्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रBiharBihar NewsBihar UpdateBihar TrendingNalandaBihta-Sarmera Main RoadRoad AccidentJamui MLA Shreyasi SinghBJPPatnaLocal Primary Health Center

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.