✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: BPSCअभ्यर्थियों के डेलिगेशन से मिले राज्यपाल, पढ़ें बातचीत के बाद क्या बोले अभ्यर्थी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:17:22 PM

पटना(PATNA): बीपीएससी अभ्यर्थियों के डेलिगेशन से आज बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मिले, और 1 घंटे तक अभ्यर्थियों से बैठक कर बातचीत की.इस दौरान बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों ने राज्यपाल के सामने अपनी बात रखी. राजपाल से बैठक के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर हमने अपनी बात राज्यपाल महोदय के सामने रखी है.

पढ़ें राज्यपाल से बातचीत के बाद क्या बोले अभ्यर्थी

वहीं अभ्यर्थियों ने कहा कि महामहिम ने हमारी बातों को सुना है. उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि हमारे साथ न्याय होगा. अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि महामहिम चाहते हैं कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन खत्म करें. इस पर भी हम लोगों से बात हुई है. अब हम सभी अभ्यर्थी प्रशांत किशोर से आग्रह करेंगे कि वह 12 दिनों से आमरण अनशन के बाद अपने अनशन को समाप्त करें क्योंकि राज्यपाल महोदय के तरफ से हमें भरोसा दिलाया गया है कि उन्हें न्याय मिलेगा.

Tags:governor of bihardelegation of BPSC candidatesBPSC candidatesBPSCprashant kishorebihar politisctrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.