✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News : पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती, फिर 10 महीने बाद मंदिर में रचाई शादी, अब वीडियो बनाकर मां बाप को इस बात के लिए चेताया

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:38:08 PM

जमुई(JAMUI): जब नया नया प्यार परवान चढ़ता है, तो दो लोग प्यार में साथ जीने मरने की कसमें खाते है, और सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए शादी भी करना चाहते है, लेकिन जाति धर्म के लोक लाज से परिजन बच्चों को अलग करने के लिए लाखों तरकीब अपनाते है, लेकिन बहती नदियों और प्यार को कौन रोक पाया है, समाज और जात पात के बंदिशों को तोड़कर प्यार के दो पक्षी आखिर उड़ ही जाते है.एक ऐसी ही लव स्टोरी बिहार के जमुई जिले से सामने आई है.जहां परिजनों के डर से घर से भागकर प्रेमी प्रेमिका ने मंदिर में शादी रचा ली है.वहीं शादी के बाद प्रेमिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमे प्रेमिका अपने परिजनों से कुछ कहते हुए नजर आ रही है.

5 नवंबर 2023 को 12 बजे दिग्गी बाजार से भागी थी युवती

आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव का है, जहां की रहने वाली 18 साल की किरण कुमारी का 23 साल के रघुनंदन यादव के साथ प्रेम प्रसंग था. दिलीप ठाकुर की बेटी किरण कुमारी 5 नवंबर 2023 को 12 बजे दिग्गी बाजार जाने को कह कर घर से निकली थी. जो अपने प्रेमी रघुनंदन यादव के साथ फरार हो गई थी. किरण और रघुनंदन एक ही गांव के है. दोनों में कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.10 महीने बीत जाने के बाद रविवार को लड़की ने एक वीडियो जारी कर अपने माता-पिता को शादी कर लेने की जानकारी दी.

शादी से 22 दिन पहले प्रेमी संग भागी थी युवती

बताया यह भी जाता है कि दिलीप ठाकुर की बेटी किरण की शादी 27 नवंबर 2023 को होने वाले थी. शादी का कार्ड भी छप गया था. शादी के 22 दिन पूर्व ही वह बाजार जाने के बहाने अपने प्रेमी रघुनंदन के साथ फरार हो गई थी. लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है. पुलिस अनुसंधान कर रही है. पुलिस लड़की की बरामदगी की प्रयास कर रही है.

 वीडियो बनाकर मां बाप को इस बात के लिए चेताया

वहीं "वीडियो में युवती अपने माता-पिता से कह रही है कि मम्मी पापा हम जहां भी हैं खुश हैं, हमें ढूंढने का प्रयास मत कीजिएगा. फोटो वीडियो आप देख ही चुके होंगे. हम दोनों ने शादी कर ली हैं. अब हम इन्हीं के साथ रहेंगे, हम नहीं आएंगे. मेरे सास ससुर को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए. इसका जिम्मेदार आप लोग होंगे हम इनके साथ बहुत खुश है.

Tags:love stroy of biharlove storylove marriagemarried in the templebiharbihar newsbihar news todayjamuijamui newsjamui news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.