✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar: कटिहार में जमीनी विवाद को लेकर दर्जनों राउंड चली गोली, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:12:28 AM

कटिहार(KATIHAR): कटिहार में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी होने का मामला सामने आया है. इस गोलीबारी की घटना में तीन लोगों को गोली लगी है, जिसमें से एक की मौत हो गई है. वहीं, घायल दो लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के पिनडा गांव की है.

घटना के बारे में पीड़ित पक्ष द्वारा बताया जा रहा है कि यह विवाद 8 बीघा जमीन के कब्जे को लेकर शुरू हुआ. उनका कहना है कि सरकारी ऑर्डर के बाद कानूनन वे लोग खेत जोतने गए थे. इस बीच दूसरे पक्ष द्वारा लगातार कई राउंड फायरिंग किए गए और बमबाजी भी की गई. इतना ही नहीं, दो ट्रैक्टर को आग के हवाले भी कर दिया गया. वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ

 

Tags:बिहारबिहार न्यूज़कटिहारकटिहार न्यूज़जमीनी विवादफायरिंगमौतगोलीबारी कांडसदर अस्पतालसदर अस्पताल कटिहारBiharBihar NewsKatiharKatihar Newsland disputefiringdeathfiring incidentSadar HospitalSadar Hospital Katihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.