✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News:प्रमोशन और वेतन बढ़ोत्तरी मांग को लेकर धरने पर बैठे कोर्ट के कर्मचारी, हड़ताल से कामकाज हुआ ठप्प

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:09:34 PM

हाजीपुर(HAJIPUR):आज से बिहार के अलग अलग जिलों में न्यायिक कार्य से जुड़े कर्मियों ने विरोध धरना शुरू कर दिया है.न्यायलय से जुड़े निचले वर्ग के कर्मचारी अपनी मांग को लेकर कोर्ट परिसर में धरने पर बैठ गए है.इसी क्रम में हाजीपुर सिविल कोर्ट से जुड़े करीब 250 कर्मचारी अपनी मांग को लेकर विरोध करते दिखे.प्रमोशन और वेतन बढ़ाने की मांग के साथ अनुकम्पा के लाभ की मांग को लेकर सभी कर्मियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान किया है.कोर्ट परिसर में जज बैठे वकील पहुंचे लेकिन कर्मचारी ने काम करने से इंकार कर दिया,जिसकी वजह से कोर्ट के ऑफिसों पर ताला नजर आया.

पढ़ें किस वजह से  धरने पर बैठे है कर्मचारी

न्यायिक कार्य से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि कोर्ट के निर्देश के बावजूद बिहार सरकार न्यायिक कार्य से जुड़े निचले वार्ड के कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी , प्रमोशन और अनुकम्पा के लाभ को लेकर फैसला नहीं कर रही है, जिससे कोर्ट के निचले कर्मचारियों में नाराजगी है

हड़ताल से कोर्ट का काम हुआ प्रभावित

आपको बताये कि लम्बे समय से मांग को नजरअंदाज किये जाने से नाराज कर्मचारियों ने आज से विरोध और अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है.कोर्ट परिसर में हुई इस हड़ताल से काम काज भी प्रभावित दिखा और वकील से लेकर अपने मामलो को लेकर कोर्ट पहुंचे लोग परेशान दिखे.

Tags:strikeCourt employees sitting on strikeCourt employees sitting on strike in biharbiharbihar newsbihar news todayhajipurhajipur newshajipur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.