✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News:सीमांचल में सीएम नीतीश कुमार की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:11:29 AM

पटना(PATNA):भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पूरा देश हाई अलर्ट है. इस बीच बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीमांचल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और सीमाई इलाकों की निगरानी को लेकर अहम फैसले लिए गए. इस बैठक को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के डिफेंस सिस्टम और पारा मिलिट्री फोर्स को निर्देशित किया है कि अगर बिहार में कहीं भी कोई असामान्य गतिविधि या दिक्कत हो, तो उसकी तत्काल जानकारी दी जाए.

जांच की गई सख्त

डिप्टी सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने खासतौर पर दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं  बांग्लादेश और नेपाल पर सघन जांच अभियान चलाने का आदेश दिया है. सीमाई इलाकों से आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की पूरी जांच और समीक्षा अनिवार्य की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या उपद्रवी गतिविधि पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीमांचल के लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है. उनका स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी कीमत पर कोई आतंकी तत्व या असामाजिक गतिविधि बिहार की सीमा में प्रवेश न कर पाए। इसके लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है.इस बैठक को सीमाई क्षेत्रों की सुरक्षा और राज्य की आंतरिक शांति को मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

Tags:opreation sindoorpahalgaam attackcm nitish kumarviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.