✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: नहीं थम रहा पुलिस पर हमले का सिलसिला, अब एसएसबी जवानों को बंधक बना ग्रामीणों ने की मारपीट

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:22:06 PM

किशनगंज(KISHANGANJ): बिहार में पुलिस पर हमला करने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. एक के बाद एक बिहार के कई जगहों से पुलिस पर हमला होने की बात सामने आ रही है. यहां लोग कानून को हाथ में लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. एक बार फिर ऐसा ही मामला बिहार के किशनगंज से सामने आया है. जहां एक ऑपरेशन में जुटे एसएसबी (SSB) जवानों को ग्रामीणों द्वारा बंधक बना लिया गया.

बताया जा रहा है कि एसएसबी 19 वी बटालियन के जवानों को जाली नोट के धंधेबाज की जानकारी मिली थी. जिसके बाद जवान तस्कर का पीछा कर रहे थे. टाऊन थाना क्षेत्र के बेलवा चौक पर जवानों ने उक्त तस्कर को दबोच भी लिया. लेकिन इस बीच अपहरण किए जाने का हल्ला मच गया. जिसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों और उपद्रवी तत्वों की भीड़ ने जवानों को चारों तरफ से घेर कर बंधक बना लिया और उनकी पिटाई करने लगे. उपद्रवियों द्वारा किए गए हमले में चार जवान घायल हो गए है.

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद टाऊन थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद जवानों को छुड़वाने में सफल रहे. जिसके बाद जवानों को सदर थाना लाया गया जहा अग्रतर कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है. एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी आरोपी हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार अपडेटबिहार क्राइम न्यूजबिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमलाकिशनगंजकिशनगंज न्यूजएसएसबी जवानएसएसबी जवानों को ग्रामीणों ने बनाया बंधकBiharBihar NewsBihar Trending NewsBihar UpdateBihar Crime NewsPolice attacked once again in BiharKishanganjKishanganj NewsSSB JawanSSB Jawans held hostage by villagers

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.