✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: प्रेमी के ब्लैकमेलिंग से तंग होकर गायब हुई BPSC शिक्षिका, जब पुलिस ने किया बरामद तो हुआ हैरान करनेवाला खुलासा   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:04:11 PM

कैमूर(KAIMUR): प्यार एक ऐसा सुखद एहसास है, जब यह दो लोगों के बीच होता है तो एक दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन जब प्रेम में खटास आती है तो फिर वह एक दूसरे के लिए इतना ज्यादा खिलाफ हो जाते हैं कि एक दूसरे के जान के दुश्मन बन जाते हैं. एक ऐसा ही मामला बिहार के कैमूर जिले से सामने आया है जहां एक प्रेमी ने अपने प्रेमीका को इतना ज्यादा ब्लैकमेल किया कि वह बीच रास्ते से ही गायब हो गई. फ़िर जो हुआ वह जानकर आप हैरान रह जायेंगे. 

यह पूरा मामला है

आपको बताये कि एक बीपीएससी की शिक्षिका को एक लड़के से प्यार था, लेकिन जब प्यार में दूरी आई, फिर लड़के ने शिक्षिका को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इसी बीच स्कूल में पढाने जाने के दौरान शिक्षिका 23 अगस्त को गायब हो गई. जिसके बाद घरवालो के होश उड़ गए. शिक्षिका के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए कुदरा थाना में मामला दर्ज कराया. जहां पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर जांच करते हुए शिक्षिका को सकुशल उत्तर प्रदेश के लंका थाना क्षेत्र से बरामद किया.

पुलिस ने किया खुलासा

पूरे मामले का ख़ुलासा तब हुआ जब पुलिस ने लड़की को बरामद किया. पुलिस के मुताबिक शिक्षिका पहले अपने प्रेमी के संपर्क में थी फिर उसको छोड़कर दूसरे के साथ जुड़ गई. इसी पर दूसरा लड़का शिक्षिका को सुसाइड करने का धमकी देने लगा. जिसके वजह से शिक्षिका सुसाइड करने की नीयत से निकली.अपना मोबाइल भी फेंक दी. यह अपहरण का मामला नहीं है. तीन-चार दिन इधर-उधर भटकी फिर पुलिस ने बनारस के पुराने डेरा से बरामद कर लिया है. साथ ही पुलिस ने कहा कि शिक्षिका को ब्लैकमेल करने वाले प्रेमी से भी पुलिस पूछताछ करेगी.

पढें मामले पर बीपीएससी शिक्षिका ने क्या कहा

जानकारी देते हुए शिक्षिका ने बताया परेशान होने के कारण वो बनारस चली गई थी. किसी से संपर्क नहीं हो पाया. बनारस से पुलिस ने पुराना डेरा से हमको लेकर आयी है.

डीएसपी ने दी ये जानकारी

जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया बीपीएससी से शिक्षिका की नौकरी हुई थी जो कुदरा में किराए पर मकान लेकर रहती थी, 23 अगस्त को परिजनों द्वारा पता चला कि मिसिंग है. 24 घंटा शिक्षिका का इंतजार किया गया. जब यह बरामद नहीं हो पाई तो कांड अंकित कर छानबीन करना शुरू किया तो इनका अंतिम लोकेशन बनारस में पाया गया. पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर जांच किया गया तो यह दो लड़कों के संपर्क में थी. दोनों लड़कों से उनकी काफी देर तक बात होती थी. इनका पुराना डेरा लंका पर था वही से बरामद कर लिया गया है.

Tags:BPSC teacherDangirous love story of biharLove story of biharBlackmailing case biharCrimeTrending newsBiharBihar newsBihar news todayKaimurKaimur newsKaimur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.