✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: बिहार के रहने वाले थे बाबा सिद्दीकी, मौत की खबर सुनते ही गांव में पसरा मातम

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:31:21 PM

गोपालगंज: राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के सीनियर लीडर और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है. वहीं, मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्या के खबर से उनके गांव शेख टोली में मातम पसर गया है. हत्या की खबर से परिवार के लोग मर्माहत और सदमे में हैं.

बता दें कि, बाबा सिद्दीकी का बिहार से खास लगाव था. वह राजद(RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेहद करीबी थे. अंतिम बार साल 2022 में गोपालगंज के शेख टोली में बाबा सिद्दीकी आए थे. उन्होंने शिक्षा और क्रिकेट के जगत में बड़ा योगदान दिया था. साथ ही गोपालगंज समेत 40 जगहों पर बाबा सिद्दीकी की फ्री एजुकेशन चलती है.

वहीं, बाबा सिद्दीकी के भतीजे मोहम्मद जीशान ने कहा कि, शनिवार की रात चाचा (बाबा सिद्दीकी) की गोली मार कर हत्या कर देने की खबर आई. जिसके बाद से घर में मातम का माहौल है. जीशान ने बताया कि इस खबर के बाद से उनकी मां (बाबा सिद्दीकी की भाभी) बीमार हैं. वह यह सदमा बर्दास्त नहीं कर पाएंगी इसलिये उन्हें इसकी खबर नहीं दी गयी है. परिवार के कई सदस्य जनाजे की नमाज में शामिल होने के लिए मुंबई के लिए निकल गए हैं.

Tags:बिहारबिहार न्यूज़बाबा सिद्दीकीगोपालगंजराष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकीहत्यागोपालगंज शेख टोलीट्रेंडिंग न्यूजBiharBihar NewsBaba SiddiquiGopalganjNationalist Congress PartyFormer Maharashtra Minister Baba SiddiquiMurderGopalganj Sheikh ToliTrending News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.