✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: मुंगेर के बाद अब भागलपुर पुलिस पर हमला, SI सहित तीन सिपाही और चौकीदार घायल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:03:09 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार के मुंगेर के बाद भागलपुर में भी पुलिस पर हमला कर दिया गया है. भागलपुर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया. जिंसमें सब इंस्पेक्टर सहित तीन सिपाही और एक चौकीदार को गंभीर चोट आई है. पुलिस वाहन पर भी लोगों ने पत्थरबाजी की है, जिससे की वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है.

मामला भागलपुर के कहलगांव के अंतिचक थाना क्षेत्र के कासडी गांव का है. मामले के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बच्चों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद विवाद बढ़ते गया और आपस में दोनों पक्ष भिड़ गए. पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को जब घटना की जानकारी मिली तो विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे. इसके बाद पहले बच्चों ने पुलिस पर (गिट्टी) पत्थर मारा और उसके बाद लोगों ने ईट-पत्थर चलाना शुरु कर दिया. इस घटना में SI सहित तीन सिपाही और चौकीदार घायल हो गए हैं. हमले के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स को बुलाया गया.  

इधर, घटना के बाद सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए कहलगांव अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. मामले में अंतिचक थानेदार आशुतोष कुमार ने तैनात घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

मामले को लेकर अंतिचक थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस टीम पहुंची हुई थी. जिसके बाद पुलिस टीम पर भी ही लोगों ने हमला बोल दिया. इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर तीन सिपाही और एक चौकीदार घायल हुआ है. तैनात मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Tags:बिहारबिहार न्यूजक्राइम न्यूजबिहार क्राइम न्यूजमुंगेरभागलपुरभागलपुर पुलिसभागलपुर पुलिस पर हमलाविवादपुलिस पर पथरावबिहार पुलिसBiharBihar NewsCrime NewsBihar Crime NewsMungerBhagalpurBhagalpur PoliceAttack on Bhagalpur PoliceDisputeStone pelting on PoliceBihar Police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.