✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: 70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा आज, 4.80 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:33:18 PM

पटना(PATNA): बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की शुरुआत आज यानी 13 दिसंबर से हो रही है. तमाम विवादों के बाद आज से आयोग 70वीं बीपीएससी परीक्षा का आयोजन कर रहा है. परीक्षा को लेकर आयोग ने कड़ी व्यवस्था की है. परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए 36 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.  इसके अलावा आयोग में परीक्षा का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. यहां से सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग होती रहेगी.

चार लाख  80 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

परीक्षा में 4.80 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. पटना में 50 हजार अभ्यर्थियों का केंद्र बनाया गया है. वहीं, राज्य के 36 जिलों के 912 केन्द्रों पर दिन में 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा केन्द्रों में उम्मीदवारों का प्रवेश सुबह 9.30 बजे से प्रारम्भ हो गया है. परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले यानी 11 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी.

बता दें कि, 900 से 925 परीक्षा केंद्रों पर 30,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं. उम्मीदवारों की पहचान आईडी प्रूफ और बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए हो रही है. वहीं, परीक्षा केंद्र में सुबह 11 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार लोक सेवा आयोगसंयुक्त प्रतियोगी परीक्षाबीपीएससी परीक्षापरीक्षा केंद्रपटनापटना न्यूजBiharBihar NewsBihar Public Service CommissionCombined Competitive ExaminationBPSC ExamExamination CenterPatnaPatna News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.