TNP DESK- पटना के बहुचर्चित नीट छात्रा मौत मामले में नया अपडेट सामने आया है. जांच की निगरानी अब दिल्ली सीबीआई करेगी। सीबीआई एंटी करप्शन ब्यूरो, दिल्ली के एसपी पटना में कैंप कर जांच की निगरानी करेंगे. सूत्र बता रहे हैं कि पोक्सो कोर्ट की फटकार के बाद सीबीआई दिल्ली के अधिकारियों को सक्रिय किया गया है. जांच के केंद्र में अब पोक्सो एक्ट भी है. बताया गया है कि कोर्ट ने इस मामले में 30 मार्च को अपडेट रिपोर्ट मांगी है. जानकारी के अनुसार जांच टीम में बदलाव नहीं किया गया है. केस की जांच पदाधिकारी विभा कुमारी ही हैं.
इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. सिर्फ सीबीआई पटना टीम के काम की निगरानी अब दिल्ली सीबीआई करेगी। इसके लिए अधिकारी पटना में डटे हुए हैं. कांड की जांच पर कोर्ट की भी नजर है. सीबीआई की जांच पर छात्रा के परिजन भी सवाल उठा रहे है. उनके वकील का कहना है कि सीबीआई सही दिशा में काम नहीं कर रही है. पिछले दिनों सीबीआई की टीम छात्रा के गांव जहानाबाद गई थी, लेकिन परिवार के सदस्यों ने घर में जाने नहीं दिया। छात्रा की मां ने अधिकारियों से बात नहीं की.
उल्लेखनीय की 6 जनवरी को पटना के शंभू हॉस्टल में जहानाबाद की छात्रा बेहोश मिली थी. उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया था. एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर किया गया. 11 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले में इतना विरोध हुआ कि सरकार को सीबीआई जांच की सिफारिश करनी पड़ी. दरअसल, पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की मौत की जांच पहले बिहार पुलिस कर रही थी. बिहार पुलिस पर सवाल उठने के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो