✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद का मनाया गया 48वां शहादत दिवस, ललन सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा रहे मौजूद

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:06:48 PM

लखीसराय(LAKHISARAI): लखीसराय नगर भवन में आज बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 48वां शहादत दिवस मनाया गया. इस समारोह अवसर पर अवसर जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं जदयु संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने भाग लिया. दोनों नेताओं को पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी के साथ ढोल और बाजे-गाजे व फूल माला के साथ स्वागत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन दोनों नेताओं ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया और अमर शहीद जगदेव प्रसाद के तैल चित्रों पर फूल माला अर्पित कर श्रद्वांजलि दी.

केंद्र सरकार पर बोला हमला

समारोह को संबोधित करते हुए जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने केन्द्र सरकार और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जमकर बरसे. उन्होने कहा कि भाजपा मूल समस्याओं को छोड़कर पूरे देश में सम्प्रदायिक उन्माद पैदा कर रही हैं. ललन सिंह ने लोगों से जात-पात से उपर उठकर मुख्यमंत्री नितीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील की. ताकि 2024 में भाजपा को हराया जा सके. वहीं जदयु संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में असली-नकली, अपना-पराया का पहचान करने और नितीश कुमार के हाथ को मजबूत करने की बात कही.  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.