✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar: के. के. पाठक को शिक्षा विभाग के पद से हटाया गया, जानिए अब कौन सा विभाग मिला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:38:33 AM

पटना(PATNA): शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को स्थाई तौर पर शिक्षा विभाग से हटा दिया गया है . उन्हें स्थानांतरित करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. वह अगले आदेश तक बिपार्ड के महानिदेशक के प्रभार में रहेंगे.

 मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ को अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. यह अगले आदेश तक निगरानी विभाग की अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे .वहीं लोकेश कुमार सिंह अब वित्त विभाग के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. पंकज कुमार पाल को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है. यह बियाड़ा के भी प्रभार में रहेंगे. समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार को भोजपुरी का डीएम बनाया गया है. आशुतोष कुमार वर्मा को एक बार फिर से नवादा का जिलाधिकारी बनाया गया है. भोजपुरी के डीएम रहे महेंद्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. वहीं नवादा के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है.

Tags:patna-city-generalPatna NewsKK PathakBihar Education DepartmentBihar newsKK Pathak NewsKK Pathak transfer newsKK pathakKK pathak transfer newsbihar school of board educationNitish Kumar transferred in BiharIAS officers transferred

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.