✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

फिर शर्म से झुका बिहार का सिर! इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती फिर नौकरी दिलाने के नाम पर हैवानियत, पढ़ें पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:13:41 AM

पटना (PATNA): राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक 23 वर्षीय युवती के साथ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के ज़रिए आरोपी युवक से हुई थी.बातचीत के दौरान युवक ने युवती को नौकरी दिलाने का वादा किया और इसी बहाने उसे अपने कमरे पर बुलाया.जब युवती वहां पहुंची, तो आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता ने कदमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई

घटना के बाद पीड़िता ने कदमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजवीर उर्फ कुंदन को गिरफ्तार कर लिया.थानेदार अजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक मूल रूप से खगड़िया जिले का रहने वाला है और फिलहाल पटना में किराए के मकान में रह रहा था. उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है

पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और साइबर टीम इंस्टाग्राम चैट व अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है.यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर अजनबियों से रिश्ते बनाने को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर करता है.

Tags:rape in patnarape in patna icugang rape in patnarape case in patnarape news in patnaminor raped in patnagangrape in patnagang rape in apartment in patnarape with 5th grade student in patnapatna raperape news in bihar patnagangrape case in patnapatna girl rapepatna gang rapepatna rape casepatna rape newsrape news patnapatna rape mamlaprotest in patna muzaffarpur rape casepatna school rapepatna rape murderpatna rape victimpatna student rapepatna college rape

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.