✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार सरकार ‘झोपड़ी मशरुम योजना’ के तहत देती है 50% की सब्सिडी, पढ़ें किसान कैसे उठा सकते है लाभ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:43:41 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलायी जाती है, जिसके तहत लोग अपना रोजगार शुरु करके अपना घर चला सकते हैं. इन योजनाओं में झोपड़ी मशरूम योजना भी शामिल है. जिसके तहत बिहार सरकार की ओर से मशरूम की खेती करने पर 50% की सब्सिडी दी जाती है. इस योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाती है. इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. योजना का लाभ कैसे किसानों को मिलेगा, और इसके लिए क्या जरुरी शर्तें है चलिए जानते है.

नकुसान के जोखिम को कम करने के लिए सरकार 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है

आपको बताये कि आजकल मशरूम की खेती काफी ट्रेडिंग में चल रही है. कम जगह और कम लागत में अच्छी कमाई करने के लिए बहुत सारे किसान आजकल मशरूम की खेती करते हैं. जिसको प्रोत्साहित करने के लिए बिहार सरकार की ओर से झोपड़ी में मशरूम उत्पादन योजना की शुरुआत की गई. जिसके तहत मशरूम यूनिट स्थापित करने की कुल लागत का आधा हिस्सा बिहार सरकार की ओर से  50% सब्सिडी के रुप में किसानों को दिया जाता है, ताकि इसकी खेती के शुरुआत में किसानों पर इसका बोझ कम हो सके, और किसान बिना किसी नुकसान के जोखिम के साथ व्यंवसाय को शुरू कर पायें.

पढ़ें योजना के लिए कौन कौन सी शर्ते रखी गई है

झोपड़ी मशरुम योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार की ओर से कुछ शर्ते भी रखी गई हैं, जिसकी जानकारी होना आपके लिए काफी महत्तवपूर्ण हैं. जिसमें सबसे पहले आवेदक को इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी प्रशिक्षण संस्थान से मशरूम की खेती के लिए प्रशिक्षण लेना जरूरी है, यानि किसान को मशरूम की खेती की उन्नत तकनिक, रोग नियंत्रण और बेहतर उत्पादन के तरीकों के बारे में जानकारी हो सके. प्रशिक्षण लेने से किसान होनेवाले नुकसान से बच सकते है, और उच्च किस्म के गुणवत्ता वाले  मशरूम का उत्पादन करने में उनको मदद मिलती है.

इस तरह किसान भाई कर सकते है आवेदन

चलिए अब जान लेते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान भाई कैसे आवेदन कर सकते हैं, तो अगर आप मशरूम की खेती करने के इच्छुक हैं तो किसी भी उद्यान निदेशालय यानि (Horticulture Directorate) की वेबसाइट पर जाएं और इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भरें, लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि सरकार की ओर से पहले आओ पहले पाओ की शर्ते रखी गई है, इसलिए आपको आवेदन करने में जल्दी करनी होगी. योजना के तहत एक आवेदक को एक ही यूनिट स्थापित करने के लिए सब्सिडी दी जायेगी.

पढ़ें सरकार की ओर से कितनी राशि निर्धारित की गई है

सरकार की ओर से मशरूम की एक यूनिट स्थापित करने की लागत 1 लाख 79 हजार 500 रुपये की राशि निर्धारित की गई है, जिसमें 50% की सब्सिडी सरकार देगी. वहीं एक यूनिट को स्थापित करने के लिए क्षेत्रफल 15 सौ स्क्वॉयर यानि आपके पास लगभग सवा कठ्ठा जमीन होना जरुरी है. यदि आपको हट का नक्सा और अन्य जरुरी बातों की जानकारी लेनी हो, तो उद्यान निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है.

किसानों को इस बात की समझ होनी जरुरी है

आपको इस योजना का लाभ मिल चुका है, तो मशरुम की खेती शुरु करने से पहले आपको कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखना जरुरी है, जो इस प्रकार है.सबसे पहले आपको मशरुम की किस्म का चुनाव करने की सही समझ होनी जरुरी है, वहीं मशरूम के लिए सही वातावरण तैयार करना, जैसे मशरुम के लिए तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता: 70-80% होना चाहिए, तो इसमे कम रोशनी की जरुरत होती है. मशरुम जब तैयार हो जाये, तो उसको काटने का सही समय और तरीका आदि शामिल है.

Tags:bihar govermentJhopri Mushroom Schemebihar Jhopri Mushroom Schemecm nitish kumarscheme of bihar govermenthow to apply for Jhopri Mushroom Schemewhat is Jhopri Mushroom SchemeBihar government schemesBihar government schemes for farmersHorticulture DirectorateHorticulture Directorate biharonline apply for jhopri mashroom scheme

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.