✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेटी के जन्म से ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक का खर्च देती है बिहार सरकार, पढ़ें आप कैसे उठा सकते है कन्या उत्थान योजना का लाभ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:20:05 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बेटियों को बचाने और पढ़ाने की मुहिम शुरू की गई है. जिसमे बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, बालिका समृद्धि योजना आदि शामिल हैं. वहीं बिहार की बात करें तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अपने स्तर से बेटियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है, जिसमें कन्या उत्थान योजना शामिल है. इस योजना के तहत बच्ची के जन्म के समय से लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक का खर्च बिहार सरकार की ओर से दी जाती है. समय समय प्रति बेटियों को इस योजना के तहत करीब 94 हजार रुपये की राशि से ज्यादा खर्च बिहार सरकार उठाती है.

बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना है  योजना का लक्ष्य

आपको बताएं कि कन्या उत्थान योजना का मुख्य उदेश्य बिहार की बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देना और माता पिता पर उनके लालन-पालन और पढ़ने के खर्च के बोझ को कम करना है. गरीब परिवार में बच्ची का जन्म होने पर लोग पढ़ाना-लिखाना जरूरी नहीं समझते हैं, जिसको देखते हुए बिहार सरकार की ओर से कन्या उत्थान योजना शुरू की गई है. ताकि गरीब परिवार की बेटियों को भी समान्य रूप से शिक्षा का लाभ मिल सके और वह भी कदम से कदम मिलाकर चल सके.

पढ़ें कब और कितनी मिलती है योजना की राशि

कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार सरकार की ओर से पहले बच्ची के जन्म पर 2 हजार रुपये उसके पालन पोषण के लिए दिया जाता है. दूसरी राशि 1 साल बाद बच्ची के माता-पिता को 1 हजार दी जा जाती है. वहीं टीकाकरण के लिए तीसरी बार 2 हजार रुपये दिया जाता है. इसके बाद स्कूल के यूनिफॉर्म के लिए क्लास 1 से 12 तक 37 सौ रुपये दी जाती है. वहीं बच्ची के 10वीं पास करने के पर 10 हजार रुपये, 12वीं पास करने के पर 25 हजार रुपये की राशि दी जाती है. वहीं ग्रेजुएशन पास करने पर बिहार की बेटियों को 50000 की राशि बिहार सरकार देती है. इसके साथ ही किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत हर बर्ष सैनिटरी नैपकिन के लिए कक्षा 7 से 12वीं तक की बच्चियों को 300 रुपये खाते में दिया जाता है.

योजना के लाभ के लिए ये है शर्तें

चलिए जान लेते आखिर कन्या उत्थान योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कौन सी योग्यता होनी चाहिए, तो आपको बताये  कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले लाभार्थी बिहार का निवासी होना जरुरी है, यानि बच्ची का जन्म बिहार में होगा, तभी इस योजना का लाभ उसको मिलेगा. योजना की राशि बच्चों के लिए नबालिग रहने तक माता पिता के बैंक अटाउंट में भेजा जाता है, या इंडिया पोस्टर पेमेंट बैंक खाते में दिया जाता है. जिसके लिए खाते का केवाईसी अपडेट होना चाहिए. इस योजना का लाभ एक परिवार के  दो लड़कियों को ही मिलता है. यदि बच्चा बिहार के किसी स्कूल या कॉलेज से पढ़ाई कर रही है तभी इस योजना का लाभ उसको मिलेगा.

इस तरह आप कर सकते है आवेदन

आप इस योजना की जानकारी के लिए आप आईपीआरडी बिहार की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते है. वहीं हेल्पलाइन नंबर 0612-2233333 पर कॉल करके भी योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी ले सकते हैं. वहीं योजना के आवेदन के लिए आप इसके आधिकारिक वेबसाइट https://ekalyan.bih.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Tags:kanya utthan yojnakanya utthan schemekanya utthan yojna bihargoverment of biharschemes of biharhow to apply for kanya utthan yojnawhat is kanya utthan yojna bihareligibility for kanya utthan yojnahelpline no. for kanya utthan yojna  0612-2233333IPRD biharIPRD bihar websitecm nitish kumarpm naredra modibiharpatnasuknaya yojna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.