✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar: आज से शुरू हो रही है गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा, जानें पूरा शेड्यूल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:04:16 AM

पटना/ भागलपुर : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज से अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. इस यात्रा की शुरुआत सुबह 9:00 बजे प्राचीन शिव मंदिर बाबा बुढ़ानाथ मंदिर में पूजन और हवन के साथ होगी. यहां लगभग 1 घंटे तक उनकी दिव्य पूजा चलेगी. इसके बाद 10:00 बजे मंदिर से सभा स्थल जिला स्कूल के लिए पदयात्रा प्रारंभ होगी. 10:30 सभा स्थल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपना संबोधन करेंगे.

दिनभर हिंदुओं को जगाने के बाद, 3:00 कटिहार के लिए रवाना हो जाएंगे गिरिराज सिंह 

11:30 गिरिराज सिंह नगर भ्रमण के लिए भव्य शोभा यात्रा निकालेंगे. इस शोभा यात्रा के जरिए वह पूरे हिंदू समाज को एकजुट करेंगे और सभी लोगों से जाति का बंधन तोड़कर हिंदू होने का आह्वान करेंगे. इस नगर भ्रमण के दौरान वह घर-घर जाकर भी लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद करीब 1:30 बजे केंद्रीय मंत्री वापस सर्किट हाउस आ जाएंगे. यहां तिलकामांझी में शोभा यात्रा का समापन होगा. 2:00 शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों के साथ सामूहिक भोजन का कार्यक्रम रखा गया है.  3:00 गिरिराज सिंह भागलपुर से रवाना होंगे और कटिहार के लिए प्रस्थान करेंगे.

यात्रा का उद्देश्य 

अपने आमंत्रण पत्र में गिरिराज सिंह ने यह स्पष्ट लिखा है कि “हिंदू समाज की सहिष्णुता का लाभ उठाकर एक सोची समझी साजिश के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है. इस स्थिति का सामना करने के लिए और हिंदुओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने की आवश्यकता हुई. इसी उद्देश्य से हिंदुओं में संगठन और सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए हिंदू स्वाभिमान यात्रा सभी जिलों में निकाली जाएगी.”

Tags:Bihar newsPatna newsBhagalpur newsGiriraj SinghGiriraj Singh's Hindu Swabhiman YatraHindu Swabhiman yatra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.