✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार : ठंड और शीतलहर के कारण सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद, डीएम ने दिया आदेश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:18:42 AM

पटना(PATNA): बढ़ती ठंड की वजह से पटना, गया सहित कई जिलों में 7 जनवरी तक स्कूल बंद किया गया है. पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य जिलों के डीएम ने शीतलहर और बढ़ती ठंड की वजह से 2 जनवरी से 7 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है.

आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद

आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान पटना से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. सारण में 5 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश डीएम ने जारी किया है. वहीं गया में भी 7 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे. गया के डीएम डॉ. त्यागराजन ने यह निर्देश जारी किया है.

बिहार में ठंड का कहर 

8 जनवरी को रविवार है इसलिए अब 9 जनवरी को स्कूल खुलेंगे. ठंड को देखते हुए पहले 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्कूलों को बंद किया गया था. एक जनवरी की छुट्टी के बाद 2 जनवरी को स्कूल खुलना था लेकिन ठंड के कहर को देखते हुए अब 7 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखा गया है.

Tags:Bihar newsPatna news updateDue to cold in bihar all school closed till 7 JanuaryPatna dmCold in bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.