✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीएम नीतीश कुमार ईद पर नहीं पहुंचे गाँधी मैदान, दो दशक में पहला मौका था,जानिए वजह

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 21, 2026, 5:52:10 PM

Tnp desk: बिहार में शनिवार को एक बात की खूब चर्चा रही कि  क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के लिए जगह बना रहे हैं. दरअसल, ईद 2026 के मौके पर पिछले दो दशक में यह पहला मौका था, जब पटना के गांधी मैदान में आयोजित ईद मिलन समारोह में नीतीश कुमार नहीं पहुंचे. नीतीश कुमार की जगह उनके बेटे निशांत कुमार ने शिरकत की.  वह, इस मौके पर काफी सक्रिय दिखे.  गांधी मैदान से निकलकर वह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पहुचें.

सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार ने ईद की बधाई दी
 
हालांकि सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार ने ईद की बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आये.  लोग इस बात को भी याद कर रहे हैं कि 2014 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने मुस्लिम कौम  के प्रति अपनी लगाव  की वजह से ही नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे का विरोध किया था और एनडीए गठबंधन से अलग हो गए थे. लेकिन अब वह बीते दिनों की बात हो गई है.  

नीतीश कुमार  हर साल पटना गांधी मैदान में ईद मिलन में पहुंचते थे

नीतीश कुमार  हर साल पटना गांधी मैदान में ईद मिलन में पहुंचते थे.  लेकिन इस बार उनकी जगह निशांत कुमार पहुचें.  निशांत कुमार ने अपने पिता की ओर से बधाई दी.  सियासी महकमे  में चर्चा है कि नीतीश कुमार अपने पुत्र दिशांत कुमार को अवसर दे रहे हैं.  निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार वाले अंदाज में ही दिखे. वैसे जदयू में निशांत कुमार काफी सक्रिय दिख रहे हैं.  पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक में भी हुए शामिल हुए.  पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वह संगठन को लेकर सक्रिय हैं.  वह पार्टी की गतिविधियों को, कार्य प्रणाली को नजदीक से समझ रहे हैं.  अभी हाल ही में उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक भी की थी.  प्रदेश पदाधिकारी से भी मुलाकात कर चुके हैं.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadBiharNitish KumarNishant kumarGandhi MaidanEid festivalCm Nitish Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.