☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार उपचुनाव : मोकामा से नीलम देवी और गोपालगंज से मोहन प्रसाद गुप्ता होंगे महागठबंधन के उम्मीदवार, नामों की हुई घोषणा की  

बिहार उपचुनाव : मोकामा से नीलम देवी और गोपालगंज से मोहन प्रसाद गुप्ता होंगे महागठबंधन के उम्मीदवार, नामों की हुई घोषणा की  

पटना(PATNA): मोकामा और गोपालगंज में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज महागठबंधन ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया. मोकामा से महागठबंधन की उम्मीदवार नीलम देवी होंगी, तो वहीं गोपालगंज से मोहन प्रसाद गुप्ता को महागठबंधन ने अपना प्रत्याशी बनाया है. दोनों ही उम्मीदवार राजद से हैं.

महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों के नेता रहें मौजूद

बता दें कि मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पहले ही कर दी थी. आज महागठबंधन के तरफ से दोनों प्रत्याशियों की नाम की घोषणा की गई. आरजेडी प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई. महागठबंधन के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सीपीआई माले के राज्य सचिव कुणाल के साथ बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता के साथ सीपीआई सचिव ललन चौधरी सीपीआई के राज्य सचिव प्रमोद प्रभाकर मौजूद रहें. दोनों प्रत्याशी की नाम की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की.

Published at:11 Oct 2022 04:59 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.