✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार उपचुनाव : बीजेपी और महागठबंधन के खिलाफ AIMIM भी उतारेगा अपना उम्मीदवार, जानिए क्यों लिया पार्टी ने ये फैसला

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:09:22 PM

किशनगंज(KISHANGANJ): बिहार के दो विधानसभा मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है. इस चुनाव में महागठबंधन और भाजपा ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. अब इन दोनों के खिलाफ एआईएमआईएम ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा करने का एलान कर दिया है. पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज में पत्रकारों के बीच घोषणा की. उन्होंने कहा कि गोपालगंज में एआईएमआईएम पार्टी का संगठन मजबूत है. इस कारण, उस चुनावी मैदान में संगठन अपना प्रत्याशी उतारेगी. वहीं मोकामा सीट पर एआईएमआईएम का संगठन उतना मजबूत नही है. इस कारण वहां पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगी.

महागठबंधन ने किया एआईएमआईएम को दरकिनार

अख्तरुल ने कहा कि गोपालगंज विधानसभा में अल्पसंख्यक और दलितों की बड़ी आबादी है और वहां के मतदाताओं ने महागठबंधन के उम्मीदवार को नकार दिया है. जिस वजह से पार्टी ने प्रत्याशी खड़ा करने का फैसला लिया है. वहीं सीएम नीतीश का मास्टर प्लान विपक्ष की एकजुटता के सवाल पर अख्तरुल ने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा महागठबंधन का साथ दिया है, लेकिन महागठबंधन ने हमारी पार्टी को दरकिनार किया है, इसके लिए ये रास्ता निकालना पड़ा.

एआईएमआईएम के चार विधायक हुए थे राजद में शामिल

गौरतलब हो कि राजद ने एआईएमआईएम को सीमांचल में सफाया करने के लिए, एआईएमआईएम के चार विधायको को तोड़कर राजद में शामिल कर लिया था. वहीं जानकर बताते हैं कि अब एआईएमआईएम भी गोपालगंज में राजद को कमजोर करने के लिए अपना प्रत्याशी इस चुनावी मैदान में खड़ा कर रहा है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.