✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar Breaking:अचानक बिगड़ी प्रशांत किशोर की तबियत, मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज, पढ़ें ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:03:34 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पिछले छह दिनों से अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां उनकी तबियत बिगड़ने की खबर मिल रही है. जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

प्रशांत किशोर का मेदांता अस्पताल में चल रहा है इलाज

आपको बताये कि आज पटना के शेखपुरा हाउस में जनसुराज पार्टी की ओर से बैठक बुलाई गई थी, इस बैठक में है जनसुराज के सदस्य मिलकर ये तय करने वाले थे कि आगे प्रशांत किशोर अपना आमरण अनशन किस जगह पर जारी रखेंगे, लेकिन इसे पहले ही प्रशांत किशोर की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

जनसुराज के सोशल मीडिया पेज पर किया गया था ये पोस्ट

आपको बताये कि आज जनसुराज पार्टी के सोशल मीडिया पेज पर बिहार सरकार और बीजेपी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया था. जिसमें लिखा है कि मामला तो गांधी मैदान में ही निपटेगा. नीतीश कुमार की जिद से बड़ी बिहार के युवाओं की जिद है, यदि बीजेपी ने बिहार के स्वाभिमान को लाठियों के बल पर कुचलने का भ्रम पाल रखा है तो इस घमंड को तोड़ना हर बिहारी की जिम्मेदारी है. याद रखियेगा गांधी मैदान.

पीछले 6 दिनों से अनशन पर है पीके

आपको बताये कि प्रशांत किशोर बिहार के पटना में बीपीएससी छात्रों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज के विरोध में अनशन पर बैठे थे, वहीं बिहार के भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए अनशन को नहीं तोड़ने का निर्णय लिया हैं. जिसे लेकर सोमवार की सुबह जबरदस्ती पुलिस की ओर से उन्हें हिरासत में लिया गया था और सिविल कोर्ट में पेश किया गया था जिसका बाद निजी मुचलके पर उन्हें बेल मिल गई थी.

Tags:prashant kishoreprashant kishore biharprashant kishore patnaprashant kishore on bpscprashant kishore newsprashant kishore updatejamsuraaj prashant kishorePrashant Kishore's health deterioratedmedanta hospitaltrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.