✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar Breaking: पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से शिलांग जाने वाली फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, देखिए वीडियो

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:17:49 PM

पटना(PATNA): पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से शिलांग जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट SG 2950 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. स्पाइसजेट फ्लाइट SG 2950 की इमरजेंसी लैंडिंग बर्ड हिट के कारण करवाई गई है. बताया जा रहा है कि, बर्ड हिट यानी के पक्षी के अचानक विमान से टकरा जाने के कारण विमान के अगले हिस्से का विंड शील्ड बुरी तरह से टूट गया था. जिस वजह से विमान को पटना डायवर्ट किया गया और इमरजेंसी लैंडिंग पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर करवाई गई. इस विमान में 80 यात्री मौजूद थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

बता दें कि, आज दिल्ली से सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर दिल्ली से शिलांग जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट SG 2950 ने उड़ान भरी थी. इस फ्लाइट को 10 बजकर 2 मिनट पर शिलांग पहुंचना था. लेकिन पटना से गुजरने के दौरान बर्ड हिट के कारण विमान के विंडस्क्रीन में दरार आ गई. पायलट की नजर इसपर पड़ते ही पायलट ने ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी और पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाने की बात कही. जिसके बाद एयरपोर्ट ऑथोरिटी के संदेश मिलते ही पटना एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग करवाई गई.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ब्रेकिंग न्यूजपटनापटना एयरपोर्टपटना जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्टदिल्ली- शिलांग फ्लाइटइमरजेंसी लैंडिंगस्पाइसजेट फ्लाइट SG 2950स्पाइसजेटपटना न्यूजBiharBihar NewsBihar Breaking NewsPatnaPatna AirportPatna Jaiprakash Narayan International AirportDelhi- Shillong FlightEmergency LandingSpiceJet Flight SG 2950​​SpiceJetPatna NewsPatna NewsDelhi to Shillong FlightWindshield got broken

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.