✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 82.91% बच्चे हुए पास, 489 अंकों के साथ पूर्णिया के शिवांकर कुमार बने स्टेट टॉपर    

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:03:43 PM

पटना(PATNA):आज बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया.बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया.इस साल 13 लाख 79 हज़ार 842 अभ्यर्थी सफल मैट्रिक परीक्षा में सफल रहे है, यानि 82.91% अभ्यर्थी इस साल हुए है, जिसमे 4 लाख 52 हजार से अधिक अभ्यर्थी फर्स्ट डिवीजन, 3 लाख 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी थर्ड डिवीजन से पास किये है. वहीं इस साल पूर्णिया के शिवांकर कुमार 489 अंक लाकर बिहार टॉपर बने है.वहीं समस्तीपुर के आदर्श कुमार दूसरे टॉपर और सिमुलताला के आदित्य कुमार तीसरा टॉपर बने है.वहीं तीसरे टॉपर में संयुक्त रूप से कई अभ्यर्थी शामिल.   

489 अंकों के साथ पूर्णिया के शिवांकर कुमार बने स्टेट टॉपर

   इस साल बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में पूर्णिया के छात्र शिवांकर ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मार ली है, जिसके बाद से इनके घर पर बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है.आपको बताये कि शिवांकर के पिता संजय विश्वास एक निजी स्कूलों में शिक्षक है.शिवांकर ने बताया कि उन्हें भरोसा नहीं था कि वह बिहार बोर्ड की परीक्षा में पूरे सुबे में प्रथम आएंगे लेकिन इतना जरूर था कि कुछ अच्छा रिजल्ट आएगा.शिवांकर ने कहा कि वह आगे एनडीए में जाना चाहता है.   

रिजल्ट जारी होने के बाद शिवांकर के माता पिता  के खुशी का ठिकाना ही नहीं है

  वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद शिवांकर के माता पिता  के खुशी का ठिकाना ही नहीं है.शिवांकर के पिता ने बताया कि उनका बेटा पढ़ने में मेघावी है, दिन-रात मेहनत करता था और उसे उम्मीद थी कि अच्छा करेगा. वह हमेशा विद्यालय सहित अन्य परीक्षाओं में प्रथम आता था और कुछ अच्छा करने के लिए दिन-रात मेहनत करता था.वहीं शिवांकर की बहन ने कहा कि शिवांकर की सफलता पर न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे सूबे  के लोग गौरवान्वित है और दूर-दूर से उन्हें शुभकामना के फोन आ रहे हैं.   

Tags:Bihar Board matriculation exam resultsBihar Board matriculation exam results 2024Bihar Board matriculation exam2.91% children passedShivankar Kumar of Purnia became the state topperstate topper bihar boardstate topper shivankar kumarShivankar Kumar of Purniabihar state topper Shivankar Kumarbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.