✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar big family drama: तेज प्रताप यादव के नए पोस्ट से एक बार फिर सियासी हलचल कैसे बढ़ी, पढ़िए

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:55:55 AM

Bihar politics: बिहार के बहुचर्चित फैमिली ड्रामे  में रोज कुछ ना कुछ ट्विस्ट  देखने और सुनने को मिल रहा है.  सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने  फिर एक  पोस्ट डाला है.  यह  पोस्ट 6 जून को 3:47 बजे  सुबह में डाला गया है.  पोस्ट में कहा गया है कि -all our dreams can come true, if we have the courage to pursue them, इसके बाद तो इसके सियासी मतलब  महत्वपूर्ण  माना जाने लगा है.  अनुष्का यादव के साथ तस्वीर और 12 साल के रिलेशनशिप  के विवाद में फंसे  तेज प्रताप यादव के इस  पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है. 

तेज  प्रताप यादव किस कार्यालय में जाकर बैठे हैं, यह  तो स्पष्ट नहीं हुआ है.  लेकिन कार्यालय की दीवार पर लालू प्रसाद यादव और रावड़ी देवी की तस्वीर एक साथ लगी हुई है.  टेबल पर एक मोर पंख और तिरंगा झंडा भी दिख रहा है.  बता दें कि 24 मई  को तेज प्रताप यादव, अनुष्का यादव की तस्वीर बाहर आई.  कहा गया कि 12 साल से अनुष्का के साथ रिलेशनशिप  में है.  कुछ देर बाद पोस्ट हटा लिया गया, फिर कहा गया कि किसी ने आईडी हैक कर एडिट  कर फोटो डाल दिया है और उनके परिवार को बदनाम करना चाहता है. 

 अगले दिन 25 मई  को लालू प्रसाद ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया.  घर से भी बेदखल कर दिया. बाद में  निष्कासन की चिट्ठी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने निकाली.  इसके बाद तेज प्रताप यादव ने कुछ ट्वीट भी किये.  जिसमें किसी जयचंद की साजिश की बात कही.  इसके बाद तो बिहार की राजनीति गरमा गई.  बिहार में अभी चुनाव होने वाला है.  ऐसे में इस फैमिली ड्रामे  की चर्चा हर जुबान पर है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:BiharFamilyDramaPostBihar politicsPolitical newsTej pratap yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.