✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नहीं देंगे इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव को किया खारिज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:25:58 AM

पटना(PATNA): बिहार में बड़े संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव नियम औऱ प्रावधानों के खिलाफ है. लिहाजा वे अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर रहे हैं. अध्यक्ष ने कहा कि वे इस्तीफा भी नहीं देंगे. 

बता दें कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार बनने के दिन ही यानि 10 अगस्त को बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भाजपा के हैं. सूबे में जब जेडीयू-राजद औऱ कांग्रेस की नयी सरकार बनी को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया गया. जो संवैधानिक नियम हैं उनके मुताबिक अगर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो नोटिस के 14 दिनों के अंदर उस पर चर्चा औऱ वोटिंग करानी होती है. इस बीच ये चर्चा चल रही थी कि चूंकि सदन में बीजेपी बड़े अंतर से अल्पमत में है इसलिए विधानसभा अध्यक्ष खुद पद से इस्तीफा दे सकते हैं. लेकिन अध्यक्ष खामोशी से बैठे रहे. लिहाजा कई तरह की चर्चायें शुरू हो गयी थी. आज अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सबसे बड़ा दांव खेल दिया. विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव नियमों के अनुकूल नहीं है. इसलिए वे इसे खारिज कर रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे इस्तीफा भी नहीं देने जा रहे हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.