☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार : गिरफ्तार सांसद पप्पू यादव भेजे गए न्यायिक हिरासत में,राहुल गाँधी -प्रियंका गांधी ने क्यों साजिश बताया!

बिहार : गिरफ्तार सांसद पप्पू यादव भेजे गए न्यायिक हिरासत में,राहुल गाँधी -प्रियंका गांधी ने क्यों साजिश बताया!

TNP DESK- बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहार में हलचल है.  सियासी पारा चढ़ा हुआ है.  पप्पू यादव को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का भी साथ मिला है.  इस बीच पता चला है कि पप्पू यादव को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.  उन्हें फिलहाल पीएमसीएच में रखा जाएगा।  सोमवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होगी।  जानकारी के अनुसार पटना पुलिस ने उन्हें शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया।   

शुक्रवार आधी रात को पटना स्थित आवास से हुई गिरफ्तारी 

शुक्रवार आधी रात को पटना स्थित आवास से 31 साल पुराने एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था.  पटना पुलिस का कहना है कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस का रास्ता रोका था.  इस मामले में अलग से केस दर्ज किया गया है.  वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।  दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया है.  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी भी पप्पू यादव के समर्थन में उतर आए है.  दोनों ने आरोप लगाया है कि पप्पू यादव पटना में नीट  छात्रा  की संदिग्ध मौत के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे.  उनकी आवाज को दबाने के लिए ही उनकी अरेस्टिंग की गई है.  

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि  

पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है. पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जाँच और न्याय की माँग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया - केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो. इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए,आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ,ताकि जवाबदेही माँगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके. सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक भयावह साज़िश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहाँ और भी बेटियाँ शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आँखें मूँद कर बैठी है.  सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक भयावह साज़िश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहाँ और भी बेटियाँ शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आँखें मूँद कर बैठी है. यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है, यह बिहार की बेटी की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है. 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि ------
 
पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की हत्या का मामला झकझोर देने वाला है.  यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है.  FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक - सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है.  यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है? 
हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं.  इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है.  
भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Published at:07 Feb 2026 11:53 AM (IST)
Tags:DhanbadBiharMPPappu YadavCongress
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.