✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार : आदित्य ठाकरे आज तेजस्वी यादव से करेंगे मुलाकात,तय होगी आगे की राजनीति

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:10:37 PM

पटना(PATNA): बुधवार का दिन बिहार की राजनीति के लिए खास होनेवाला है, क्योंकि राजधानी पटना में दो बड़े राजनीतिक परिवार की कमान संभाल रहे दो युवा नेताओं की मुलाकात होने जा रही है. जिसमें एक तरफ लालू परिवार से तेजस्वी यादव होंगे, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के शिवसेना के संस्थापक बाला ठाकरे के पोते व उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे होंगे. बता दें कि लालू प्रसाद और बाल ठाकरे राजनीति में हमेशा से एक दूसरे के विरोधी रहे हैं और दोनों परिवार के बीच कभी ऐसी मुलाकात नहीं हुई. 

आदित्य ठाकरे आज पटना पहुंचेंगे. पटना में वह सबसे पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे. आदित्य ठाकरे के साथ शिवसेना सचिव अनिल देसाई और शिवसेना के उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. प्रियंका चतुर्वेदी ने यह भी बताया कि वह दोपहर तक पटना पहुंचेंगे.  इस दौरान वह ढाई से 3 घंटे पटना में रहेंगे. दोपहर का भोजन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ करेंगे. 

आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव की यह मुलाकात काफी अहम

आदित्य ठाकरे के पटना दौरे को लेकर शिवसेना की तरफ से काफी तैयारी की गई है. शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव की यह मुलाकात काफी अहम है. दोनों नेता युवा हैं. दोनों लीडर्स में आगे की राजनीति की पूरी संभावना है. अब देश आगे बढ़ा है.  राजनीति आगे बढ़ी है. तो पुरानी बातों को भूल कर नए स्तर पर राजनीति करनी चाहिए. आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव अपने-अपने क्षेत्र के युवा नेता हैं. दोनों की सोच और काम करने का तरीका आधुनिक होगा. 

Tags:tejashwi yadavaditya thackeray meets tejashwi yadavaaditya thackeray tejashwi yadav meetingaditya thackeray meet tejashwi yadavaditya thackeray tejashwi yadav newsaaditya thackeraytejashwi yadav aditya thackerayaditya thackeraytejashwi yadav newsaaditya thackeray latest newsaaditya thackeray bihar dauraaaditya thackeray to meet tejashwi yadavaditya thackeray newsaditya thackeray bihar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.