✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING:छोटे सरकार को कोर्ट से लगा झटका,अभी और जेल में ही बीतेगी रात

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:42:30 PM

पटना(PATNA): बाहुबली नेता छोटे सरकार अनंत सिंह को निचली अदालत से झटका लगा है. कोर्ट ने जमानत याचिका को रद्द कर दिया. जिसके बाद अब ऊपरी अदालत में इस फैसले को चुनौती देने की तैयारी है. अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज होने से उनके समर्थकों में मायूसी है. अनंत सिंह पिछले 31 अक्टूबर से जेल में बंद है.

बता दे कि चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा टाल इलाके में अनंत सिंह और जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव का काफिला आमने सामने हुआ था. इस बीच ही दोनों के समर्थकों के बीच नोंक झोंक हुई और बात बवाल तक बढ़ गई. जिसमें दोनों गुट’ की ओर से जमकर पत्थरबाजी भी हुई. कहा गया की गोली भी चलाई गई है.

इस घटना में दुलारचंद यादव की मौत हो गई. जिसके बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस के पास केस दर्ज कराया गया. जिसमें अनंत सिंह समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया. जिसके बाद 31 अक्टूबर को पटना एसएसपी के नेतृत्व में टीम ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके बाद से ही वह जेल में बंद है.

जेल से ही अनंत सिंह ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की है. अनंत सिंह की गिरफ़्तारी के बाद चर्चा शुरू थी की आखिर अब चुनाव में क्या होगा. क्या इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. लेकिन अनंत सिंह के एक पोस्ट ने माहौल बदल दिया. जेल जाने से पहले उन्होंने लिखा की अब मोकामा की जनता चुनाव लड़ेगी. और जब परिणाम सामने आया तो वह भी चौकाने वाला दिखा.

मोकामा में दो बाहुबली की लड़ाई से पूरा इलाका डर और दहशत में था. इस सीट पर राजद से बाहुबली सुरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मैदान में थी. वहीं JDU से छोटे सरकार चुनाव लड़ रहे थे. दोनों के बीच टक्कर दिखी. लेकिन दुलारचंद की हत्या के बाद भूमिहार वोट एक तरफ हुआ और बाकी जाती के लोगों ने भी अनंत सिंह के पक्ष में वोट कर विधानसभा भेज दिया.                           

        

Tags:BIGBREAKING: Chhote Sarkar gets a shock from the courtwill spend the night in jail.anant singhanant singh newsanant singh jailanant singh caseanant singh viralanant singh leadsanant singh storyanant singh mokamaanant singh bypollanant singh victoryanant singh breakingbihar mla anant singhanant singh jail newsbahubali anant singhanant singh bahubalianant singh court caseanant singh biographyanant singh murder caseanant singh latest newsanant singh live updateanant singh lead mokamaanant singh news pinch interviewanant singh bail hearingANANT SINGH BAIL

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.