✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING: नक्सल अभियान के दौरान ब्लास्ट,तीन जवान शहीद,एक गंभीर

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 2, 2026, 5:38:48 PM

रायपुर(RAIPUR): कांकेर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां डी माइनिंग अभियान के दौरान IED ब्लास्ट में तीन DRG जवान शहीद हो गए. जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. घायल का ईलाज अस्पताल में किया जा रहा है. घटना कांकेर और नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में हुई है. जवान नक्सलियों के द्वारा जंगल में बिछाये गए बारूदी सुरंग को नष्ट कर रहे थे. तभी बेठिया थाना क्षेत्र में यह घटना घटी. जवानों की शहादत की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है.

दरअसल सुरक्षा बल के जवान जंगल में बारूदी जाल को खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान चला रहे है. इसी बीच शनिवार की सुबह जवान डी माइनिंग के लिए जंगल में निकले. इस बीच जवान कई IED को नष्ट किया. लेकिन जब आगे बढ़े तो इस बीच बारूदी जाल पर  जवान का पैर पड़ा और फिर  जोरदार ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में चार जवान आए. सभी को तुरंत अस्पताल भेजा गया. लेकिन तीन जवान शहीद हो गए. एक की हालत गंभीर बनी है.

पूरे मामले पर सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है. उन्होंने  बताया कि जवान डी माइनिंग अभियान में निकले थे. तभी बड़ा हादसा हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और घटना स्थल पर बड़े अधिकारी पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ले रहे है. जिससे हालत की स्तिथि से अवगत हो सके. साथ ही पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है.   

             

Tags:NaxalNaxal OperationChattisgarhChattisgarh Newskanker NewsKAnker UpdateKanker BReaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.