✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING: अनंत सिंह तीन माह बाद जेल से आएंगे बाहर,पहुंचेंगे विधानसभा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 5:16:10 PM

पटना(PATNA): बिहार के बाहुबली अनंत सिंह तीन माह बाद जेल से बाहर आएंगे. विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को वह सदन में सदस्यता की शपथ लेंगे. उसके बाद फिर वापस जेल जाएंगे. अनंत सिंह को विधानसभा सदस्यता की शपथ के लिए पटना सिविल कोर्ट ने अनुमति दी है. इस दौरान वह पुलिस कस्टडी में विधानसभा तक पहुंचेंगे.

बता दे कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में तीन माह से अनंत सिंह जेल में बंद है. 2 नवंबर को मोकामा स्तिथ उनके आवास से पटना पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया था. जिसके बाद कोर्ट में पेशी और फिर जेल भेज दिया गया. इस दौरान अनंत सिंह के अधिवक्ता ने निचली अदालत में बेल के लिए भी याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया.

अब तीन माह के बाद वह कुछ घंटों के लिए जेल से बाहर आएंगे. अनंत सिंह के अधिवक्ता नवीन कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे अनंत सिंह विधानसभा पहुंचेंगे. वहां शपथ ग्रहण के बाद वापस जेल भेज दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि कोर्ट ने शपथ के लिए अनुमति दी है.                   

Tags:BIGBREAKING: Anant Singh will come out of jail after three months and will reach the assembly.अनंत सिंहANANT SINGH NEWSBAHUBALI ANANT SINGHANANT SINGH UPDATEANANT SINGH KA NEWSBIHAR NEWSMOKAMA

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.