✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG UPDATE : तेलंगाना में निर्माणाधीन टनल में फंसे गुमला के चार मजदूर परिवारों की बढ़ी बेचैनी, अंदर से नहीं मिल रहा कोई रिस्पांस

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:21:43 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : तेलंगाना में निर्माणाधीन टनल में फंसे गुमला के चार मजदूर परिवारों की बेचैनी बढ़ती जा रही है. क्योंकि मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है, लेकिन मजदूरों के नाम पुकारे जाने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है. ऐसे में परिजनों की चिंता और बढ़ गई है. मजदूरों के सकुशल वापसी के लिए मंदिरों में पूजा की गई. गुमला जिला प्रशासन सभी मजदूर परिवार के एक-एक सदस्य को फ्लाइट से घटनास्थल पर ले जाएगा. साथ में जिले के दो पदाधिकारी भी जाएंगे. इधर मजदूर के परिजनों का कहना है कि अभी तक नहीं कुछ पता नहीं चला है, अब ईश्वर पर ही भरोसा है

पल-पल की ले रहे जानकारी- CM हेमंत सोरेन

वहीं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पल-पल की जानकारी ली जा रही है. कंट्रोल रूम ने तेलंगाना सरकार से संपर्क कर स्थिति की पूरी जानकारी ली. बताया कि फिलहाल एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है.

बताते चलें कि तेलंगाना में निर्माणाधीन श्रीशैलम सुरंग की छत का एक हिस्सा ढह जाने से झारखंड के गुमला के चार मजदूरों समेत आठ लोग अंदर फंस गए हैं. बचावकर्मी सुरंग के 13 किलोमीटर अंदर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मालूम हो कि एसएलबीसी सुरंग नागर कुरनूल जिले को आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग से जोड़ती है. इसी सुरंग में हादसा हुआ है. सुरंग 1 किलोमीटर की जगह 2.6 से 3.3 मीटर तक ढह गई है. यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर वहां काम कर रहे थे.

 

Tags:Telangana Tunnel Accidentfour labour families from Gumlatelangana tunnel collapsetelangana tunneltelangana tunnel accidenttelangana tunnel collapse newstelangana accidenttelangana newstunnel collapses in telanganatunnel collapse in telanganatelangana tunnel collapse todaytelangana tunnel newstelangana tunnel collapsedtelangana tunnel roof collapsetelangana tunnel collapse updatetelangana tunnel livetelanganaslbc tunnel collapsetunnel collapsetelangana tunnel news todaytelangana tunnel issueno response is being received from insideतेलंगाना निर्माण दुर्घटनातेलंगाना सुरंग धंसनातेलंगाना में टनल हादसातेलंगाना टनल हादसातेलंगाना में टलन ढहीतेलंगानाकटनी में टनल धंसीतेलंगाना बचाव अभियानतेलंगाना न्यूजतेलंगाना सुरंग न्यूजनर्मदा दायीं तट नहर योजना की टनल धंसीआज 23 फरवरी 2025 के मुख्य समाचारकटनी टनल हादसाभारतीय सेना बचावएसएलबीसी सुरंग दुर्घटनाबचाव कार्ययूपी समाचारमुख्य समाचारउत्तर प्रदेश समाचारसंकल्प क्लासेज बाड़मेरजुलाई

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.