✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिग अपडेट: पेंशनधारी जल्द करा लें ये काम, नहीं तो रूक जाएगी वृद्धा व विधवा पेंशन

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:41:40 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में विधवा और वृद्धा पेंशन का लाभ उठा रहे लाभुकों के लिए जरूरी खबर है. यदि आप 2021 से पहले पेंशन का लाभ उठा रहें है तो आपको ई-केवाईसी कराना जरूरी है. नहीं तो आपका पेंशन बंद हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते ई-केवाइसी करा लें. ई-केवाइसी कराने को लेकर सरकार की ओर से हाल ही में ये बदलाव किए गए हैं. अब यह पेंशन केवल उन्हीं लाभार्थियों को दी जाएगी जो अपना आधार सत्यापन करा लेंगे.

जानिए पेंशन केवाईसी करवाना ज़रूरी क्यों 

जिन लाभुकों को वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता पेंशन या विधवा पेंशन का लाभ मिल रहा था, लेकिन अब वे जीवित नहीं हैं या उनकी मृत्यु हो गई है, उन्हें अभी भी पेंशन दी जा रही है. इसलिए सरकार इसकी जाँच कर रही है. जो लोग अब जीवित नहीं हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है, उन्हें इन पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा. जो लोग इस योजना के पात्र हैं और अभी जीवित हैं, उन्हें केवाईसी करवाने के बाद सीधे उनके बैंक खातों में पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा. इसलिए सरकार आधार सत्यापन करके पेंशन धारकों की जांच कर रही है.

केवाईसी कराने के फायदे

यदि आप ई-केवाईसी करा लेते हैं तो केवाईसी यह सुनिश्चित करता है कि पेंशन का भुगतान सही लाभुक को हो. जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है. इसके साथ ही केवाईसी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि पेंशनभोगी का बैंक खाता आधार से जुड़ा हो, ताकि पेंशन का भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जा सके. केवाईसी के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंच रहा है.

गौरतलब है कि वृद्धा पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा संचालित एक योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और असहाय बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को मासिक पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

वृद्धा व विधवा पेंशन के लिए ऐसे करें केवाईसी

  • इसके लिए सबसे पहले वृद्धा पेंशन केवाईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा.
  • होम पेज पर वृद्धा पेंशन के विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको वृद्धा पेंशन आवेदक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
Tags:jharkhand old age pension schemejharkhand old age pensionold age pension jharkhandjharkhand old age pension 2025jharkhand old age pension yojnajharkhand old age pension yojanajharkhand old age pension apply onlineold age pension jharkhand online applyjharkhand old age pension yojana and salaryold age pensionold pension scheme jharkhandjharkhand old age pension application status check onlineold age pension 2024old age pension listbihar old age pension schemewidow pension jharkhandwidow pension scheme jharkhandjharkhand widow pension online applyjharkhand pensionpension jharkhandvridha pension jharkhandvidhwa pension jharkhandpension list jharkhandjharkhand pension 20 julyjharkhand pension yojanajharkhand pension updatepension yojana jharkhandjharkhand pension schemeviklang pension jharkhandjharkhand pension paymentpension news today jharkhandjharkhand pension kab milegapension kub milega jharkhandold age and widow pension will stop

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.