☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG UPDATE : सारंडा के जंगल में IED ब्लास्ट, कोबरा का एक जवान घायल

BIG UPDATE : सारंडा के जंगल में IED ब्लास्ट, कोबरा का एक जवान घायल

चाईबासा (CHAIBASA) : चाईबासा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सारंडा जंगल के नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया है. इस हादसें में कोबरा का एक जवान घायल हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी में शुक्रवार की दोपहर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों की तलाश में चाईबासा पुलिस लगातार सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है. बताया जा रहा है कि घायल जवान को बीहड़ जंगल से बाहर ले जाया जा रहा है. वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी राकेश रंजन ने बताया कि मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग हुई है, लेकिन पूरी जानकारी बाद में दी जाएगी.

ज्ञात हो कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अशधीन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ ​​उपतन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ विध्वंसक गतिविधियों के लिए सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील रहने की सूचना है.

Published at:30 May 2025 12:26 PM (IST)
Tags:ied blast in chaibasachaibasa ied blastied blast in jharkhandchaibasalandmine blast in chaibasa jharkhandied blastchaibasa ied blast newschaibasa newschaibasa blast newsied blast chaibasaied blast in chaibasa once againbomb blast in jharkhandnaxali ied blast in jharkhandchaibasa latest newsied blast in saraikelanaxal attack in chaibasanaxalite incident in chaibasachaibasa blastdgp on chaibasa ied blastchaibasa policeone Cobra soldier injured
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.