पटना (PATNA): पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार पटना पुलिस ने हथियार सहित आधा दर्जन बालू माफिया को गिरफ़्तार किया है. बता दें कि बालू माफिया द्वारा हथियारों के साये में बड़े स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा था. बालू के अवैध खनन व वर्चस्व को लेकर बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर पटना पुलिस पुरी तरह से चौकस थी और निगरानी रखे हुए थी. इसी बीच ज़िले के वरीय पुलिस अधिकारियों को यह सूचना थी की बालू के वर्चस्व को लेकर फिर एक बार कई गुट आपस में भीड़ सकते है.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार पटना एसएसपी व सिटी एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बालू माफिया बिहटा और मनेर थाना क्षेत्र के तटवर्ती इलाके में जुटे है. इसी सूचना के आधार पर एसएसपी ने दानापुर पुलिस के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. जिसके बाद शनिवार की देर रात पुलिस ने बालू घाट पर छापेमारी की. इसमें कई बालू माफिया को हथियार सहित गिरफ़्तार कर लिया. लेकिन कई माफिया अंधेरे का लाभ उठा भागने में सफल हुए.
करोड़ों का होता है नुकसान
आपकों बता दे कि बिहटा एवं मनेर थाना क्षेत्र के सोन तटवर्ती इलाक़े में बालू का अवैध खनन किया जाता है. यह अवैध बालू कारोबार पटना से यूपी तक फैला है. जिसमें करोड़ों रूपये का प्रतिदिन बालू नदी के रास्ते नाव से जाता है. इससे सरकार को करोड़ों का नुक़सान है. फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.