✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 230 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:25:05 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर बेचती एक महिला ड्रग पैडलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला के पास से पुलिस ने कुल 230 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. जिसकी कीमत लाखों रुपए की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है.

230 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि आदित्यपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मुस्लिम बस्ती में एक महिला ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही है. इसके बाद फौरन टीम गठित कर मुस्लिम बस्ती के अहमद गली में छापामारी करते हुए पुलिस ने 38 वर्षीय नाजमुन निशा नामक महिला को गिरफ्तार किया. वही, तलाशी लेने के क्रम में एक काले रंग के पॉलिथीन में कुल 230 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस पूछताछ के क्रम में पता चला कि महिला को ड्रग पेडलर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से ब्राउन शुगर की सप्लाई होती थी, जो वह मुस्लिम बस्ती के क्षेत्र में बेचने का काम कर रही थी.

ब्राउन शुगर के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के रहने वाली है.  लालगोता निवासी मोगला के द्वारा ब्राउन शुगर की आपूर्ति की जाती थी. मोगला को सरायकेला पुलिस की तलाश लंबे समय से है, जो लगातार इस क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई करता है. सरायकेला पुलिस ने बताया कि ब्राउन शुगर के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. हाल के दिनों में मुस्लिम बस्ती में दबिश बढ़ाई गई है. ड्रग क्वीन डॉली परवीन पर हमले से महिला के कनेक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच जारी है. प्रथम दृष्ट्या ऐसा मामला सामने नहीं आया है.

 

Tags:JHARKHAND NEWSJHARKHAND BREAKING NEWSJAMSHEDPUR POLICEJAMSHEDPUR BREAKING NEWSfemale smuggler arrested with 230 pods of brown sugar.brown sugarjamshedpur newsjamshedpur brown sugarjamshedpur brown sugar newsbrown sugar manufacturingbrown sugar smugglingbrown sugar manufacturing unitjamshedpur news in hindibrown sugar smugglersjamshedpur latest newsbrown sugar in diabeticsjamshedpur crime newsbrown sugar case in rewajamshedpur brownjamshedpur news livejamshedpur city newsbrown sugar recovered in chatrabrown sugar in environment parkjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.