✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जब-जब RJD सत्ता में आती है तब-तब बिहार में बढ़ता है आपराध का ग्राफ : सुशील मोदी

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:16:07 AM

आरा(ARRAH): बिहार के भोजपुर में बेखौफ बदमाशों ने पिछले दिनों पटना और आरा के बड़े स्वर्ण कारोबारी की अपहरण करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस ने अगवा कारोबारी हरि गुप्ता का शव शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर निर्माणाधीन फोरलेन स्थित रानीसागर-कनैली गांव के पास से बरामद किया था. वहीं, हत्या के बाद सोमवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी आरा पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला.

आरजेडी के सरकार में हमेशा बढ़ती है ग्राफ

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस आरजेडी से हाथ मिलाया है, उसमें अपराधियों, बलात्कारियों और भ्रष्टाचारियों की भरमार है. वहीं, महागठबंधन सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है. सुशील मोदी ने कहा कि जब-जब बिहार में आरजेडी और महागठबंधन की सरकार बनी है तब-तब अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है.

बिहार में दहशत का माहौल : सुशील मोदी

सुशील मोदी ने स्वर्ण व्यवसायी हरि जी गुप्ता की हत्या को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है पूरे बिहार में दहशत का माहौल हो गया है. बिहार का व्यवसायी वर्ग एक बार फिर से खौफ के साए में जी रहा है. पुलिस किसी भी बड़े अपराध की घटना को हल्का बनाने के लिए नया एंगल दे देती है ताकि मामला तूल नहीं पकड़े. कारोबारी हरि जी की हत्या के पीछे अगर पैसे या किराए का विवाद होता तो उनका अपहरण नहीं हुआ होता.

कारोबारी वर्ग में डर का माहौल

सुशील मोदी ने संभावना जताई है कि पहले से कोई गिरोह इस मौके की तलाश में था. हरि जी बड़े कारोबारी थे और अपराधियों को इस बात की आशा थी कि उनको अगवा करने से उन्हें मोटी रकम मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनकी हत्या कर दी गई. राज्य के हर शहर में व्यवसायियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. हरि जी की हत्या के बाद कारोबारी वर्ग में डर का माहौल पैदा हो गया है. इससे पहले भी भोजपुर में ऐसी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं.

पूर्व मंत्री कार्तिकेय कुमार पर कसा तंज

महागठबंधन की सरकार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. सुशील मोदी का कहना था कि पूर्व मंत्री कार्तिकेय कुमार जो अपहरण के मामले में अभियुक्त थे उन्हें जान बूझकर गिरफ्तार नहीं किया गया ताकि उन्हें बेल मिल जाए. पांच दिनों तक पुलिस छापेमारी का नाटक करती रही. उन्हें छोड़ने का सिर्फ एक ही मकशद था मोकामा का उपचुनाव. उपचुनाव में कार्तिकेय कुमार खुलेआम अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए वोट मांग रहे थे. नीतीश कुमार ने जिन लोगों के साथ हाथ मिलाया है वे अपराध, भ्रष्टाचार, रंगदारी, लूट, बलात्कार से उनको कोई परहेज नहीं हैं. ऐसे लोगों के साथ रहकर बिहार में सुशासन कायम नहीं हो सकता है.

Tags:former Deputy Chief Minister Sushil ModiBIHAR NEWSARRAH NEWS UPDATEBIHAR BJPRJDJDUSUSHIL KUMAR MODI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.