✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हफ्ते की बड़ी भर्ती: रेलवे, बैंक समेत कई विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, फटाफट करें आवेदन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 10:15:08 AM

टीएनपी डेस्क:सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते बड़ी खुशखबरी है. रेलवे, बैंकिंग, JSSC समेत कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं.अलग-अलग पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार तक अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है.आइए जानते हैं इस हफ्ते की टॉप नौकरियों की पूरी डिटेल.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की वैकेंसी 

बैंक में नौकरी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है.इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 2 जून है.उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.  

रेलवे में 1191 पदों पर भर्ती

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत 1191 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे. यह भर्ती बिलासपुर डिवीजन के लिए है.  अप्रेंटिस की ट्रेनिंग एक साल के लिए होगी.आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ 11 जून तक है.  आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास है.

Bihar Police Vacancy 2026

Bihar Police Bharti 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 15,821 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2026 से शुरू होंगे. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकेंगे. भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

JSSC स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने  स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 भर्ती परीक्षा के तहत 615 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है. आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, उम्मीदवार 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे

Tags:Government Job 2026Railway Recruitment 202610th Pass Government JobsGovt Jobs for GraduatesBanking Sector JobsIndian Railway VacancySarkari Naukri 2026Weekly Job AlertLatest Government Jobs

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.