✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का कुल्लू मनाली में हुआ निधन

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 25, 2026, 10:44:30 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कुल्लू मनाली में निधन हो गया है. वीर, बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.

मिली जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुल्लू-मनाली गए थे. वहां उन्होंने स्कीइंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों में हिस्सा लिया. बताया जा रहा है कि स्कीइंग के बाद होटल लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए.

दोस्तों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण यह घटना हुई, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी.

घटना की सूचना चंपई सोरेन को दे दी गई है. परिवार में गहरा शोक व्याप्त है और राजनीतिक व सामाजिक जगत से लगातार संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.

Tags:Big newsbreaking newschampaoi sorenveer sorenbabulal sorenchampai soren grandsonchampai soren grandson diedchampai soren newslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.